Hot News

बाल बनेंगे सिल्की और शाइनी, लगाएं सरिता चौधरी का बताया हिना हेयर मास्क 

Henna Hair Mask: हर कोई अपने बालों का रूखापन, टूटना और डैमेज होना देखकर परेशान रहता है. ऐसे में अगर आप अपने बालों को नेचुरल तरीके से सिल्की, स्मूथ और शाइनी बनाना चाहते हैं, तो मार्केट के हेयर मास्क के बजाय घर पर ही हिना हेयर मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में हिना हेयर मास्क बनाने और बालों पर लगाने का तरीका. 

हिना हेयर मास्क बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • नेचुरल हिना/हिना पाउडर
  • पानी
  • ब्लैक टी का पानी
  • दही
  • आंवला, रीठा और शिकाकाई पाउडर
  • दही (अंडा ऑप्शनल)

हिना हेयर मास्क कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले हिना पाउडर को सादे पानी में लोहे के बर्तन में भिगोकर रात भर के लिए रख दें. 
  • अब सुबह इसमें ब्लैक टी का पानी, दही, आंवला, रीठा और शिकाकाई पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. आप दही के बजाय अंडे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें. 

हिना हेयर मास्क लगाने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले बालों को धो लें, बाल और स्कैल्प साफ होने चाहिए. ध्यान रखें कि बालों में तेल नहीं लगा होना चाहिए. अब तैयार हिना पेस्ट को स्कैल्प और बालों की लंबाई पर अच्छे से लगाएं. इसे 4–5 घंटे तक लगा रहने दें. 
  • फिर 4–5 घंटे बाद आप सिर्फ सादे पानी से बाल धो लें. तुरंत शैंपू न करें, इससे हिना का रंग और असर अच्छा नहीं आ पाएगा. 
  • बाल धोने के बाद सरसों का तेल स्कैल्प और बालों की लंबाई में अच्छी तरह लगाकर ऑयलिंग करें. फिर अगले दिन शैंपू से बाल धो लें. 

हिना हेयर मास्क लगाने के फायदे 

  • बालों में अच्छी शाइन आती है. 
  • बाल सॉफ्ट और स्मूथ बनते हैं. 
  • डैमेज हेयर रिपेयर होने में मदद मिलती है. 

यह भी पढ़ें: Summer Hair Care: गर्मियों में बाल ऐसे चमकेंगे जैसे लगेगा कि पार्लर से आए हैं, ट्राई करें ये बेस्ट टिप्स

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: बालों का झड़ना रोकने के लिए अपनाएं ये कारगर उपाय, मिलेंगे फायदे 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

The post बाल बनेंगे सिल्की और शाइनी, लगाएं सरिता चौधरी का बताया हिना हेयर मास्क  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top