हिंदुस्तान में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत की चर्चा लगातार बढ़ रही है और इसी वजह से लोग अब बिजली से चलने वाले इंडक्शन स्टोव को विकल्प के तौर पर देख रहे हैं. सवाल यही है कि LPG चूल्हा या इलेक्ट्रिक इंडक्शन स्टोव, कौन ज्यादा सुरक्षित और किफायती है? आइए विस्तार से समझते हैं.
खर्च का हिसाब
अगर आपके इलाके में बिजली का रेट ₹8 प्रति यूनिट है और आप रोजाना 1600W का इंडक्शन स्टोव 1 घंटे चलाते हैं, तो महीने में लगभग ₹500-600 का अतिरिक्त बिजली बिल आएगा. वहीं LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को देखें तो इंडक्शन स्टोव का इस्तेमाल 10-15% तक सस्ता पड़ सकता है.
सेफ्टी फैक्टर
LPG चूल्हे से जुड़े खतरे सभी जानते हैं- सिलेंडर लीक या ब्लास्ट होने पर पूरे घर को नुकसान हो सकता है. इसके मुकाबले इंडक्शन स्टोव कहीं ज्यादा सुरक्षित है. इसमें सिर्फ शॉर्ट सर्किट का खतरा रहता है, वो भी तब जब वायर कट जाए या पानी के संपर्क में आये.
सुविधा और इस्तेमाल
इंडक्शन स्टोव से बिना गैस के खाना पकाना आसान है. यह तुरंत गर्म होता है और बिजली से चलता है. वहीं LPG चूल्हा पारंपरिक है और बिजली कटने की स्थिति में ज्यादा भरोसेमंद साबित होता है.
किनके लिए क्या सही
अगर आपके इलाके में बिजली का रेट ज्यादा नहीं है और आप सेफ्टी को प्राथमिकता देते हैं, तो इंडक्शन स्टोव बेहतर विकल्प है. लेकिन जहां बिजली महंगी है या बार-बार कटती है, वहां LPG चूल्हा ही ज्यादा प्रैक्टिकल रहेगा.
यह भी पढ़ें: युद्ध जैसी स्थिति में जान बचाएंगे ये सस्ते गैजेट्स, घर पर जरूर रखें
The post LPG चूल्हा या इलेक्ट्रिक स्टोव- सस्ता और सुरक्षित विकल्प कौन? appeared first on Naya Vichar.

