नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं और FASTag Annual Pass का इस्तेमाल करते हैं, तो यह समाचार आपके काम की है. प्रशासन ने इस पास की कीमत में हल्की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है, जो 1 अप्रैल से लागू होगा. ऐसे में अगले महीने से निजी गाड़ियों के मालिकों को पहले से थोड़ा ज्यादा भुगतान करना होगा.
कितनी हुई बढ़ोतरी?
1 अप्रैल से निजी कार, जीप और वैन के मालिकों को FASTag Annual Pass के लिए 3,075 रुपये देने होंगे, जबकि पहले इसकी कीमत 3,000 रुपये थी.
Attention National Highway Users!
Effective 1st April 2026, the applicable fee for the #FASTagAnnualPass will be revised from ₹3,000 to ₹3,075 for FY 2026–27 in accordance with the National Highways Fee (Determination of Rates and Collection) Rules, 2008.
The Annual Pass… pic.twitter.com/nOhjyrcBoB
— NHAI (@NHAI_Official) March 15, 2026
क्या है FASTag Annual Pass?
FASTag Annual Pass की शुरुआत 15 अगस्त 2025 पर की गई थी. इसका मकसद हाईवे पर बार-बार टोल देने की परेशानी को कम करना और डिजिटल टोल पेमेंट को बढ़ावा देना था. यह पास खासतौर पर निजी यानी नॉन-कमर्शियल गाड़ियों के लिए बनाया गया है. अगर आपकी कार, जीप या वैन में वैलिड FASTag लगा है, तो आप इस योजना का फायदा ले सकते हैं.
एक बार पास एक्टिवेट होने के बाद गाड़ी नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा से 200 बार तक गुजर सकती है या एक साल तक वैलिड रहती है, इन दोनों में जो भी पहले पूरा हो जाए.
FASTag Annual Pass के लिए कैसे करें आवेदन
वाहन मालिक Rajmarg Yatra App, NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट या MoRTH की वेबसाइट के जरिए FASTag Annual Pass के लिए अप्लाई कर सकते हैं. पास एक्टिवेट करने के लिए आपको:
- FASTag से जुड़े अकाउंट में लॉग-इन करना होगा.
- गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा.
- UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना होगा.
पेमेंट होने के बाद Pass आपके FASTag से लिंक हो जाएगा और 24 घंटे के भीतर एक्टिव हो जाएगा. इसके बाद यह एक साल या 200 टोल क्रॉसिंग तक वैलिड रहता है.
यह भी पढ़ें: लाल नंबर प्लेट वाली कारों का क्या होता है मतलब? बहुत कम लोग जानते हैं ये बात
The post FASTag Annual Pass हो जाएगा महंगा, जानिए कितना बढ़ेगा खर्च appeared first on Naya Vichar.

