Swastik on Main Door Vastu Benefits: हिंदुस्तानीय संस्कृति में कई ऐसे प्रतीक हैं जिन्हें सिर्फ धार्मिक चिन्ह नहीं बल्कि ऊर्जा और सकरात्मकता का स्रोत माना जाता है. वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जय मदान के अनुसार, स्वस्तिक का चिन्ह हिंदू धर्म में स्वास्थ्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का सबसे शक्तिशाली प्रतीक माना जाता है. यह केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि घर में सकारात्मक कॉस्मिक ऊर्जा को सक्रिय करने का माध्यम भी माना जाता है.
घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाते हैं? जान लें वास्तु के ये खास फायदे (Swastik on Main Door Vastu Benefits)

1. स्वस्तिक के चारों हाथ उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम दिशाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं. माना जाता है कि इसे घर में बनाने से चारों दिशाओं से सकारात्मक ऊर्जा आती है और जीवन के हर क्षेत्र में संतुलन बना रहता है.
2. डॉ. जय मदान के अनुसार स्वस्तिक का संबंध नवग्रह यानी नौ ग्रहों से भी माना जाता है. स्वस्तिक की पूजा करने से ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय होती है, जिससे स्वास्थ्य और भाग्य दोनों मजबूत होते हैं.
3. हिंदू धर्म में स्वस्तिक को सुख, शांति और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है. पूजा, गृह प्रवेश, त्योहारों और शुभ कार्यों में इसे बनाना जरूरी माना जाता है क्योंकि यह घर में सकारात्मक वातावरण बनाता है.
4. यह भी मान्यता है कि घर के मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक बनाने से नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पातीं. इससे घर में शांति और संतुलन बना रहता है.
यह भी पढ़ें: वास्तु एक्सपर्ट डॉ. जय मदान से जानें शंख रखने के खास नियम और उपाय
यह भी पढ़ें: Vastu Benefits of Hanging Ganesha Bells at Home: घर में गणेश घंटी लगाई तो खुल सकते हैं भाग्य के द्वार – वास्तु के ये नियम जरूर जानें
The post मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का चिन्ह क्यों जरूरी है? जानें वास्तु एक्सपर्ट की राय appeared first on Naya Vichar.

