Smell Removing Tips: अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जूते को कुछ देर पहनने के बाद ही उसमें एक एक ऐसी बदबू आने लगती है जिसे सह पाना काफी ज्यादा कठिन हो जाता है. यह सिर्फ एक परेशानी की वजह नहीं बनती बल्कि कई बार दूसरों के सामने शर्मिंदगी का भी कारण बन जाती है. अगर आपके जूतों से भी ऐसी ही गंदी बदबू आ रही है तो उसके पीछे सबसे बड़ा कारण जूतों में पसीना होना, मॉइस्चर या फिर बैक्टीरिया का इकठ्ठा होना हो सकता है. यह समस्या गर्मियों के इन दिनों में ज्यादा देखने को मिलती है. अगर आप भी इस समस्य से जूझ रहे हैं, तो आज की यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें सिर्फ एक बार इस्तेमाल करके आप जूते से आ रही हर तरह की गंदी बदबू से मिनटों में ही छुटकारा पा सकते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.
जूतों को धूप में सुखाएं
अगर आपके जूतों से बदबू आ रही है तो उससे छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है कि आप उन्हें धूप में रख दें. कई बार जूतों से उसमें अंदर जमे मॉइस्चर की वजह से भी बदबू आने लगती है. जूते में मॉइस्चर की वजह से उसमें बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं और देखते ही देखते बदबू भी आने लगती है. इस समस्या से बचने के लिए अपने जूतों को हर कुछ दिनों में धूप में जरूर रखना शुरू कर दें.
यह भी पढ़ें: दीवारों पर लगे पेंसिल और क्रेयॉन के दाग हटाना अब हुआ आसान, ये 4 घरेलू उपाय जरूर आएंगे आपके काम
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
जूतों से आ रही बदबू से छुटकारा पाने का एक जबरदस्त तरीका है कि आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना शुरू कर दें. रात को सोने से पहले अपने जूतों में बेकिंग सोडा डाल दें और अगली सुबह उसे अच्छे से झाड़ लें. बेकिंग सोडा की मदद से जूतों में मौजूद मॉइस्चर और बदबू को आसानी से कम किया जा सकता है.
चाय की पत्तियों का इस्तेमाल
अगर जूतों से काफी गंदी बदबू आ रही है तो आपको चाय की सूखी हुई पत्तियों का भी एक बार जरूर इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए आपको चाय की पत्तियों को किसी भी कपड़े में या फिर छोटे से पाउच में बांधकर जूतों के अंदर पूरी रात के लिए छोड़ दें. जूतों से आ रही बदबू को सोखने में चाय की पत्तियां काफी ज्यादा मदद कर सकती हैं और साथ ही उन्हें एक बार फिर से फ्रेश बनाने में भी.
यह भी पढ़ें: गर्मियों में बढ़ रहा है बिजली का बिल? इस तरह फ्रिज का इस्तेमाल करके बचा सकते हैं हजारों रुपये
नींबू के छिलकों से मिलेगा फायदा
नींबू के छिलकों से आ रही नेचुरल खुशबू जूतों से आ रही बदबू को काफी हद तक कम करने में मदद करती हैं. अगर आपके जूतों से भी बदबू आ रही है तो आपको रात को सोने से पहले जूतों के अंदर नींबू के छिलकों को रख देना चाहिए. जब आप अगली सुबह अपने जूतों को पहनेंगे तो ये आपको ज्यादा फ्रेश महसूस होने लगेंगे.
जूतों को साफ रखना है जरूरी
अगर आप चाहते हैं कि आपके जूतों से बदबू न आए तो इसके लिए आपको उसकी सफाई का भी खास ख्याल रखना चाहिए. हर कुछ दिनों में अपने जूतों को धोते रहें और हर दिन एक ही जूता पहनने की जगह पर उन्हें बदल-बदलकर पहनें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके जूतों को बेहतर तरीके से सूखने का मौका मिलता है.
यह भी पढ़ें: महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं, इन घरेलू चीजों से मिनटों में चमक उठेंगी कांच की खिड़कियां और आईने
The post जूतों से आने वाली गंदी बदबू से हैं परेशान? ये 5 घरेलू तरीके तुरंत दिलाएंगे समस्या से राहत appeared first on Naya Vichar.

