Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को होने वाली वोटिंग से पहले सभी दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में राजद ने अपने सभी विधायकों को पटना के एक होटल में ठहराया है, ताकि किसी तरह की टूट-फूट या क्रॉस वोटिंग की संभावना को रोका जा सके.
तेजस्वी यादव देंगे जरूरी दिशा-निर्देश
पटना के आर ब्लॉक के पास स्थित होटल पनाश में महागठबंधन के विधायकों को रखा गया है. पार्टी के नेताओं का कहना है कि चुनाव से पहले सभी विधायकों के साथ बैठकर रणनीति तय की जाएगी. रात में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधायकों के साथ बैठक करेंगे और उन्हें वोटिंग को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश देंगे.
12 साल बाद क्रॉस-वोटिंग की स्थिति
बताया जा रहा है कि करीब 12 साल बाद बिहार में राज्यसभा चुनाव में वोटिंग की स्थिति बनी है. इस बार पांचवीं सीट को लेकर मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है. इस सीट का फैसला क्रॉस वोटिंग से भी प्रभावित हो सकता है, इसलिए दोनों गठबंधन अपने-अपने विधायकों को संभालने में लगे हैं.
पटना: RJD के विधायक राज्यसभा चुनाव से पहले होटल पनाश पहुंचे. #RJD #RajyaSabha #BiharPolitics #prabhatkhabar @RJDforIndia pic.twitter.com/WZC36DS09Q
— Naya Vichar (@prabhatkhabar) March 15, 2026
पूर्व नेताओं को दी गई नजर रखने की जिम्मेदारी
राजद नेताओं का आरोप है कि सत्ताधारी दल विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर सकता है. इसी वजह से पार्टी ने सभी विधायकों को एक ही जगह पर रखने का फैसला किया है. जानकारी के अनुसार पूर्व विधायकों को भी जिम्मेदारी दी गई है कि वे मौजूदा विधायकों पर नजर रखें और किसी भी तरह की गतिविधि की जानकारी पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाएं.
बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें
क्या बोले राजद नेता शक्ति सिंह यादव
राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने पांचवें उम्मीदवार को जबरदस्ती मैदान में उतारा है. उन्होंने कहा कि भाजपा धनबल और सत्ता के प्रभाव से चुनाव जीत सकती है, लेकिन ऐसा होना आसान नहीं होगा. उन्होंने यह भी कहा कि सभी विधायक एक साथ बैठकर चुनाव की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं. दूसरी ओर महागठबंधन के अन्य दलों के विधायक भी इस बैठक में शामिल होंगे.
रात को होने वाली बैठक में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी शामिल हो सकते हैं. इस बैठक में विधायकों को वोटिंग को लेकर अंतिम सलाह दी जाएगी. कुल मिलाकर राज्यसभा चुनाव से पहले बिहार की नेतृत्व काफी गर्म हो गई है और सभी दल अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं.
इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू होने वाला है आंधी-तूफान और बारिश का दौर, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट
शपथ ग्रहण की तारीख बताने वाले अब राज्यसभा चुनाव में भी होंगे फेल, नीतीश के मंत्री ने किया दावा
The post बिहार राज्यसभा चुनाव: टूट के डर से होटल पनाश पहुंचे महागठबंधन के विधायक, राजद अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

