Hot News

6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर 9 और 23 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को मतगणना, देखें पूरा शेड्यूल

By election 2026: चुनाव आयोग ने रविवार को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया. इसके साथ ही आयोग ने छह राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के कार्यक्रम की भी घोषणा की है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा की कुल 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाएंगे.

दो चरणों में होगी वोटिंग

चुनाव आयोग के अनुसार, 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव दो चरणों में होंगे. इनमें महाराष्ट्र की 2, गुजरात की 1, कर्नाटक की 2, जबकि गोवा, नागालैंड और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है. आयोग ने साफ कर दिया है कि ये सभी सीटें संबंधित विधायकों के निधन के कारण खाली हुई हैं.

उपचुनाव की तारीखों का एलान

9 अप्रैल को होगी पहले चरण की वोटिंग

पहले चरण में गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा

23 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी

दूसरे चरण में महाराष्ट्र और गुजरात की विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

गुजरात की उमरेठ सीट पर उपचुनाव

गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीट पर 23 अप्रैल को मतदान होगा. यह सीट बीजेपी विधायक गोविंदभाई परमार के निधन के बाद खाली हुई है.

महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी सीट पर उपचुनाव

महाराष्ट्र में बारामती और राहुरी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इन दोनों सीटों पर 23 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा. बारामती सीट को लेकर नेतृत्वक हलकों में खास चर्चा है. यह सीट दिवंगत एनसीपी नेता अजित पवार की रही है, और माना जा रहा है कि यहां से उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार चुनाव मैदान में उतर सकती हैं. वहीं, अहिल्यानगर (पूर्व नाम-अहमदनगर) जिले की राहुरी विधानसभा सीट शिवाजी कर्डीले के निधन के बाद खाली हुई है.

गोवा की पोंडा सीट पर पहले चरण में मतदान

गोवा की पोंडा विधानसभा सीट पर 9 अप्रैल को पहले चरण में वोटिंग होगी. यह सीट बीजेपी नेता रवि नाइक के निधन के बाद रिक्त हुई है. रवि नाइक गोवा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके थे. उन्होंने 2022 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन की थी.

कब होगी वोटों की गिनती?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि सभी 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी.

The post 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर 9 और 23 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को मतगणना, देखें पूरा शेड्यूल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top