Hot News

तेल-गैस संकट के बीच PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट जंग ने बढ़ाई चिंता

PM Modi High Level Meeting: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हाई लेवल मीटिंग की. प्रधानमंत्री ने पेट्रोलियम, कच्चे तेल, गैस, बिजली और उर्वरक की स्थिति की समीक्षा की.

मिडिल ईस्ट जंग के कारण यूरिया उत्पादन पर संकट

मिडिल ईस्ट संकट का असर देश के यूरिया प्लांट पर पड़ने लगा है. LNG आपूर्ति बाधित होने की वजह से प्लांट अपनी आधी क्षमता के साथ चल रहे हैं.

हिंदुस्तान के पास कुल 61.14 लाख टन यूरिया का भंडार

गैस आपूर्ति सामान्य स्तर से घटाकर 60-65 प्रतिशत तक कर कर दी गई है. कुछ इकाइयों के लिए आपूर्ति 50 प्रतिशत से नीचे आ गई है. इस वजह से यूरिया का उत्पादन लगभग 50 प्रतिशत कम हो गया है. 19 मार्च तक हिंदुस्तान के पास कुल 61.14 लाख टन यूरिया का भंडार था, जो एक साल पहले इसी अवधि के 55.22 लाख टन से ज्यादा है.

गैस की किल्लत से आम जनता प्रभावित

ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जारी जंग की वजह से देश में गैस की किल्लत हो गई है. आम लोग एलपीजी सिलेंडर के साथ सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं. एजेंसियों और गैस गोदाम के बाहर लोगों की भीड़ लगी है. हालांकि प्रशासन का साफ कहना है कि देश में गैस की कोई किल्लत नहीं है. प्रशासन ने शहरों में गैस बुकिंग की अवधि को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है. जबकि गांव में 45 दिन है.

The post तेल-गैस संकट के बीच PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट जंग ने बढ़ाई चिंता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top