Hot News

हावड़ा में रामनवमी 2026 शोभायात्रा को कलकत्ता हाईकोर्ट की हरी झंडी, हथियार ले जाने पर रोक

Calcutta High Court Order Ram Navami 2026: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी शोभायात्रा पर सस्पेंस खत्म हो गया है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को ‘अंजनी पुत्र सेना’ नामक संगठन को 26 मार्च को शोभायात्रा निकालने की अनुमति दे दी है. हालांकि, चुनाव और सुरक्षा के मद्देनजर जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की पीठ ने कड़े प्रतिबंध भी लगाये हैं. अदालत ने साफ कर दिया है कि आस्था के इस पर्व में हथियारों के प्रदर्शन की कोई जगह नहीं होगी. शोभायात्रा में 500 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे.

सुबह 8:30 से दोपहर 1 बजे तक का मिला समय

कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य प्रशासन की ओर से महाधिवक्ता किशोर दत्ता ने पक्ष रखा. चूंकि उसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक विश्व हिंदू परिषद (VHP) की रैली को पहले ही अनुमति मिल चुकी थी, इसलिए टकराव टालने के लिए ‘अंजनी पुत्र सेना’ को सुबह का समय दिया गया है.

समय : सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

कोर्ट ने कहा है कि सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रामनवमी का जुलूस निकलेगा, ताकि दोनों संगठनों के समर्थक एक समय पर आमने-सामने न आयें और कानून-व्यवस्था बनी रहे. कोर्ट ने केवल PVC के प्रतीकात्मक हथियार और झांकी के लिए सिर्फ एक गाड़ी की अनुमति दी है. इसमें भगवान राम की प्रतिमा और झांकी रखी जा सकेगी.

बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हाईकोर्ट ने दिया प्रशासन को मुस्तैद रहने का आदेश

याचिकाकर्ता संगठन ने दावा किया था कि वे पिछले 25 वर्षों से हावड़ा में रामनवमी मना रहे हैं, लेकिन इस बार पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया. इसके बाद संगठन ने अदालत का दरवाजा खटखटाया. चुनाव के माहौल में हावड़ा को संवेदनशील क्षेत्र मानते हुए प्रशासन को भी मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल : राम नवमी पर शोभायात्रा की रूट को लेकर पुलिस को आपत्ति, आयोजक जायेंगे अदालत

The post हावड़ा में रामनवमी 2026 शोभायात्रा को कलकत्ता हाईकोर्ट की हरी झंडी, हथियार ले जाने पर रोक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top