Hot News

समस्तीपुर रेल मंडल में महिला दिवस का गरिमामय आयोजन

स्त्री कर्मियों के योगदान को सराहते हुए उन्हें सम्मानित किया गया

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समस्तीपुर मंडल में स्त्री दिवस के अवसर पर आज दिनांक 26 मार्च 2026 को मंडल रेल कार्यालय स्थित मंथन सभागार में एक भव्य एवं सार्थक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज एवं कार्यस्थल पर स्त्रीओं की भूमिका, उनके योगदान तथा स्त्री सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक कुमार द्वारा स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करने के साथ हुआ। इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में स्त्री कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि—

“यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि प्रत्येक स्त्री कर्मचारी अपने पुरुष समकक्ष की तुलना में कहीं अधिक दायित्वों और दबावों का प्रेशर झेलती हैं। वे घर में बुजुर्ग माता-पिता एवं सास-ससुर की देखभाल, बच्चों की शिक्षा-दीक्षा, उनके दैनिक जीवन के प्रबंधन तथा संपूर्ण गृह व्यवस्था का कुशल संचालन करती हैं। इन सभी जिम्मेदारियों के साथ-साथ वे कार्यालयीन कार्यों का भी अत्यंत दक्षता, समर्पण और पेशेवर उत्कृष्टता के साथ निर्वहन करते हुए निरंतर उच्चतम स्तर का योगदान प्रदान करती हैं।”

कार्यक्रम के दौरान स्त्री एवं बाल विकास मंत्रालय तथा रेल मंत्रालय द्वारा तैयार स्त्री सशक्तिकरण विषय पर लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जिसने उपस्थित सभी को प्रेरित किया।

इसके उपरांत विभिन्न स्त्री अधिकारियों एवं कर्मचारियों—जैसे श्रीमती रेखा साहू,अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, श्रीमती अनन्या स्मृति, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्रीमती कंचन कुमारी, लोको पायलट,गुड्स तथा श्रीमती कंचन कुमारी, वरीय वाणिज्य लिपिक सह टिकट निरीक्षक ने अपने-अपने विचार साझा किए।

वक्ताओं ने अपने अनुभवों के माध्यम से कार्यस्थल पर स्त्रीओं की चुनौतियों, उपलब्धियों तथा आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के क्रम में सभी प्रतिभागियों एवं स्त्री कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप एक-एक सम्मान स्मारिका भी प्रदान किया गया। इस पहल ने सभी के बीच उत्साह एवं सम्मान की भावना को और प्रबल किया।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

आज का यह आयोजन न केवल स्त्रीओं के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम बना, बल्कि समाज एवं कार्यस्थल पर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को पुनः स्थापित करने में भी सफल रहा।

कार्यक्रम में पूर्व मध्य रेल स्त्री कल्याण संगठन की सदस्याओं का भी योगदान रहा।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सन्नी सिन्हा सहित मंडल की स्त्री कर्मचारियों तथा सभी शाखाधिकारियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top