Hot News

नेपाल में बड़ा उलटफेर: बालेन शाह के PM बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

Nepal Ex PM KP Oli Arrested: काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने केपी शर्मा ओली को शनिवार सुबह करीब 5 बजे भक्तपुर के गुंडू स्थित उनके निवास से हिरासत में लिया. वहीं, पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को सूर्यविनायक स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया. काठमांडू घाटी पुलिस के प्रवक्ता ओम अधिकारी ने एएफपी को बताया कि गृह मंत्रालय की औपचारिक शिकायत और वारंट जारी होने के बाद यह एक्शन लिया गया है. अब कानून के मुताबिक आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

गौरी बहादुर कार्की आयोग की रिपोर्ट ने ठहराया दोषी

इन गिरफ्तारियों का मुख्य आधार गौरी बहादुर कार्की के नेतृत्व वाले जांच आयोग की रिपोर्ट है. इस रिपोर्ट में ओली और लेखक को भदौ 23 और 24 (सितंबर 2025) के दौरान युवाओं के ‘जेन-जी’ आंदोलन को बेरहमी से कुचलने का दोषी पाया गया है. बालेन्द्र शाह की नई प्रशासन ने सत्ता संभालते ही इस रिपोर्ट की सिफारिशों को लागू करने का फैसला किया, जिसके तुरंत बाद यह गिरफ्तारियां हुईं.

क्यों भड़का था जेन-जी (Gen Z) आंदोलन?

नेपाल में सितंबर 2025 में युवाओं का गुस्सा तब फूट पड़ा था जब ओली प्रशासन ने यूट्यूब, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देशव्यापी बैन लगा दिया था. इसके अलावा युवा 20.6% की हाई बेरोजगारी दर, भ्रष्टाचार और #NepoBaby ट्रेंड के जरिए दिख रहे अमीर-गरीब के अंतर से नाराज थे. इस आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में कुल 77 लोगों की जान गई थी और अरबों रुपये की प्रशासनी व निजी संपत्ति का नुकसान हुआ था.

ये भी पढ़ें: रैपर से PM बने 35 वर्षीय बालेन शाह; नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में ली शपथ

बालेन शाह की जीत और युवाओं का साथ

इसी आंदोलन के दबाव के कारण मार्च 2026 में समय से पहले (Snap Elections) चुनाव हुए. बालेन्द्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने भ्रष्टाचार विरोधी वादों के दम पर बहुमत हासिल किया. इस चुनाव में 9,15,000 नए वोटर्स जुड़े थे, जिनकी औसत उम्र 25 साल थी. युवाओं के इसी भारी समर्थन ने बालेन शाह को सत्ता तक पहुंचाया और अब उनकी प्रशासन पुराने मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें: Balendra Shah: रैपर से नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री तक का सफर

The post नेपाल में बड़ा उलटफेर: बालेन शाह के PM बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top