Hot News

9वें दिन कितनी हुई कमाई? ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन जानकर चौंक जाएंगे

Dhurandhar 2 box office collection day 9: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रिलीज के कुछ ही दिनों में इस फिल्म ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर इतिहास रच दिया है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ने 9वें दिन 41.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. सबसे ज्यादा कमाई 9वें दिन हिंदी वर्जन (37.50 करोड़ रुपये) ने किया. हिंदुस्तान में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 854.99 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक 715.72 करोड़ हो गया है. जबकि वर्ल्डवाइड इसने 1,128.999 करोड़ रुपये की कमाई कर ली.

डे-वाइज कलेक्शन (इंडिया नेट)

  • Dhurandhar 2 box office Day 0: 43 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 1: 102.55 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 2: 80.72 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 3: 113 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 4: 114.85 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 5: 65 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 6: 56.60 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 7: 48.75 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 8: 49.70 करोड़
  • Dhurandhar 2 box office Day 9: 41.5 करोड़

कुल (India Net): 715.72 करोड़

रिकॉर्ड तोड़ कमाई से बनी बड़ी फिल्म

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले ही हफ्ते में जबरदस्त कमाई करते हुए हिंदुस्तान में 624 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.यह फिल्म अब तक की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदुस्तानीय फिल्म बन चुकी है. इसकी जबरदस्त सफलता के चलते कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट भी आगे बढ़ानी पड़ी है, जिनमें टॉक्सिक भी शामिल है. इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को इससे कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है, जो 10 अप्रैल की रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें– Dhurandhar 2 देखने के लिए बेताब हैं विक्की कौशल, बोले- इंतजार नहीं हो रहा

The post 9वें दिन कितनी हुई कमाई? ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन जानकर चौंक जाएंगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top