Hot News

Bihar Board 10वीं रिजल्ट को लेकर कंफ्यूजन, दो फेक नोटिस हुए वायरल

Bihar Board 10th Result 2026: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दोनों फेक नोटिस पर अलग-अलग डेट दी गई है. एक नोटिस में बताया गया है कि बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज यानी 28 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे जारी होगा. वहीं, दूसरे नोटिस में रिजल्ट की डेट 29 मार्च 2026 बताई जा रही है.

Bihar Board 10th Result Fake Notice: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का फेक नोटिस

क्या है सच्चाई?

पहला नोटिस जिसमें डेट 28 मार्च 2026 दिया है. वो पूरी तरह से एडिट किया हुआ है. दरअसल, 23 मार्च 2026 बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 1:30 बजे जारी किया गया है. BSEB की तरफ से X हैंडल @officialbseb पर जारी इंटरमीडिएट रिजल्ट की नोटिस को एडिट करके मैट्रिक रिजल्ट का बनाया गया है.

दूसरा नोटिस जिसमें रिजल्ट की डेट 29 मार्च 2026 बताई गई है, वो भी पूरी तरह से फर्जी है. पिछले साल 29 मार्च 2025 को बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया था. पिछले साल के नोटिस को एडिट करके वायरल किया जा रहा है.

Bihar Board 10th Result पर पिछले साल का नोटिस

बिहार बोर्ड रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट लगभग तैयार कर लिया गया है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से टॉपर्स का वेरिफिकेशन चल रहा है. टॉपर्स वेरिफिकेशन के बाद छात्रों की मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी. इसके बाद ही फाइनल रिजल्ट जारी होगा.

बिहार बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने के कुछ घंटे पहले ऑफिशियल X हैंडल @officialbseb पर डेट और टाइम की जानकारी दी जाती है. फिलहाल बोर्ड की तरफ से 10वीं के रिजल्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं है. ऐसे में साफ है कि बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज यानी 28 मार्च 2026 को जारी नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स होंगे मालामाल, जानें कैश प्राइज के साथ क्या-क्या मिलेगा

The post Bihar Board 10वीं रिजल्ट को लेकर कंफ्यूजन, दो फेक नोटिस हुए वायरल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top