Hot News

बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स का वेरिफिकेशन, पटना ऑफिस पहुंचीं पूर्णिया की डिंपी

Bihar Board 10th Topper 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. BSEB ऑफिस की तरफ से टॉपर्स का वेरिफिकेशन लगभग शुरू हो चुका है. जैसे ही बोर्ड की तरफ से कॉल आया बिहार के पूर्णिया की रहने वाली डिंपी कुमारी के परिवार में खुशी का माहौल बन गया. डिंपी ने बताया कि उनका नाम टॉपर्स की लिस्ट में शामिल हो सकता है.

Bihar Board 10th Topper 2026: टॉपर्स वेरिफिकेशन में क्या-क्या?

बिहार बोर्ड की तरफ से टॉपर्स वेरिफिकेशन के दौरान छात्रों का छोटा सा इंटरव्यू लिया जाता है. इसमें विषय से जुड़े कुछ सवाल पूछे जाते हैं. साथ ही उनकी लिखावट को परीक्षा की कॉपी से मिलाया जाता है. इस प्रक्रिया के बाद ही बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी होता है.

टॉप 10 में नाम आने की उम्मीद

डिंपी कुमारी ने नया विचार से खास बातचीत में बताया कि उन्हें उम्मीद है कि वो इस बार टॉप 10 में शामिल हो सकती हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और टीचर्स को दिया है. डिंपी बताती हैं कि उन्होंने मां काली इंस्टीट्यूट से ऑफलाइन मोड में एग्जाम की तैयारी की है.

डिंपी कुमारी पूर्णिया के रामबाग उच्च विद्यालय की छात्रा हैं. डिंपी के अलावा पूर्णिया के ही संतपिटर्स हिंदी मीडियम स्कूल से भी दो छात्रों को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था.

जिन छात्रों को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है, उनके स्कूलों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है. शिक्षकों का कहना है कि यह छात्रों की मेहनत और लगन का नतीजा है. स्कूल के शिक्षक भी उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार जिले के छात्र राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

यह भी पढ़ें: Bihar Board 10वीं रिजल्ट को लेकर कंफ्यूजन, दो फेक नोटिस हुए वायरल

The post बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स का वेरिफिकेशन, पटना ऑफिस पहुंचीं पूर्णिया की डिंपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top