Uttarakhand Congress: कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी नेता अलग-अलग समय पर सत्तारूढ़ बीजेपी का हिस्सा रहे हैं. सभी नेताओं ने उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, वरिष्ठ नेता यशपाल आर्या, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत और कुछ अन्य नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता हासिल की.
कांग्रेस ने बीजेपी प्रशासन पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
कांग्रेस ने आरोप लगाया, राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है. बीते वर्षों में कई ऐसे कांड सामने आए, जिनका पर्दाफाश कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समय-समय पर किया. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की छवि चमकाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन उनकी असली छवि जनता के सामने आ चुकी है. सैलजा ने कहा, राज्य के लोगों के मन में कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे.
कांग्रेस में शामिल होने पर क्या बोले BJP के पूर्व नेता राजकुमार ठुकराल
कांग्रेस में शामिल होने पर BJP के पूर्व नेता राजकुमार ठुकराल ने कहा, मैंने बहुत पहले ही BJP से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन विश्वासघात और उपेक्षा का दर्द झेलने के बाद. आज मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं. आज रुद्रपुर से सैकड़ों लोग कांग्रेस को अपना रहे हैं.
#WATCH | Delhi | On joining Congress, Former BJP leader Rajkumar Thukral says, “I had resigned from BJP long ago, but after suffering the pain of betrayal and neglect, today I am joining Congress. Today, hundreds of people from Rudrapur are accepting Congress.” https://t.co/59SnVvHBVT pic.twitter.com/fYEXtSEJH1
— ANI (@ANI) March 28, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कार्यक्रम से रहे दूर
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं थे. क्योंकि उन्होंने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह नेतृत्व से 15 दिन का संन्यास ले रहे हैं. इसे उनकी कांग्रेस से नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है.
The post उत्तराखंड बीजेपी के 6 पूर्व नेता कांग्रेस में शामिल, सैलजा बोलीं- यह तो अभी शुरुआत है appeared first on Naya Vichar.