Hot News

बिहार के 360 प्रखंडों में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज, इसी सत्र से पढ़ाई शुरू करने की तैयारी

Bihar News: बिहार में उच्च शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए राज्य प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. अब राज्य के 360 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे. इसको लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है और कोशिश है कि इसी शैक्षणिक सत्र से इन कॉलेजों में पढ़ाई भी शुरू हो जाए.

क्यों लिया गया यह निर्णय

प्रशासन ने यह फैसला उन प्रखंडों को ध्यान में रखते हुए लिया है, जहां अभी तक कोई डिग्री कॉलेज मौजूद नहीं है. शिक्षा विभाग के अनुसार राज्य में ऐसे 360 प्रखंड हैं, जहां उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है. इससे खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को काफी परेशानी होती है.

शिक्षा विभाग ने तेज की तैयारी

इस योजना को जमीन पर उतारने के लिए शिक्षा विभाग ने तेजी से काम शुरू कर दिया है. विभागीय स्तर पर कॉलेज खोलने की प्रक्रिया, भवन और संसाधनों की व्यवस्था पर काम किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन की मंशा है कि छात्रों को अपने ही प्रखंड में उच्च शिक्षा की सुविधा मिल सके.

इसी सत्र से पढ़ाई शुरू करने का लक्ष्य

प्रशासन की योजना है कि नए डिग्री कॉलेजों में इसी शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई शुरू करा दी जाए. इसके लिए शिक्षकों की नियुक्ति, आधारभूत संरचना और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

छात्रों को मिलेगा सीधा फायदा

इस पहल से लाखों छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा. अब उन्हें पढ़ाई के लिए दूर-दराज शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे न सिर्फ समय और पैसे की बचत होगी, बल्कि ज्यादा से ज्यादा छात्र उच्च शिक्षा से जुड़ सकेंगे.

Also Read: मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों के यात्रियों के लिए खुशसमाचारी, उधना-हसनपुर रोड के बीच दौड़ेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

The post बिहार के 360 प्रखंडों में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज, इसी सत्र से पढ़ाई शुरू करने की तैयारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top