Iran America War: अमेरिकी सैनिकों की तैनाती की समाचार के बीच तेहरान टाइम्स ने विशेष अंक छापा है. अखबार के पहले पन्ने पर अमेरिकी सैनिक नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ तेहरान टाइम्स ने कैप्शन में लिखा- नरक में आपका स्वागत है. फोटो के साथ तेहरान टाइम्स ने लिखा- जो अमेरिकी सैनिक ईरानी धरती पर कदम रखेंगे. उन्हें ताबूत में ही वापस लौटना होगा.
मिडिल ईस्ट पर 10 हजार अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों की तैनाती की तैयारी में ट्रंप
ईरान के खिलाफ जंग में अब डोनाल्ड ट्रंप 10 हजार अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों की तैनाती की तैयारी कर रहे हैं. ट्रंप का कहना है कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध जीत रहा है. दूसरी ओर ईरान के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की समयसीमा दो बार बढ़ा चुके हैं.
Special issue of the Tehran Times
Stay tuned for straight truth pic.twitter.com/GGXRGuFkMv
— Tehran Times (@TehranTimes79) March 27, 2026
ईरानी हमले में 24 से अधिक अमेरिकी सैनिक घायल
सऊदी अरब के एक हवाई अड्डे पर पिछले सप्ताह ईरानी हमलों में 24 से अधिक अमेरिकी सैनिक घायल हो गए हैं. ईरान ने शुक्रवार को सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान हवाई अड्डे पर छह बैलिस्टिक मिसाइल और 29 ड्रोन दागे, जिसमें कम से कम 15 सैनिक घायल हो गए, जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने शुरू में बताया था कि कम से कम 10 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं. सऊदी अरब की राजधानी रियाद से लगभग 96 किलोमीटर दूर स्थित यह अड्डा रॉयल सऊदी वायुसेना द्वारा संचालित है, लेकिन इसका उपयोग अमेरिकी सैनिक भी करते हैं.
ये भी पढ़ें: मोदी -ट्रंप की बातचीत में एलन मस्क शामिल नहीं थे, न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट को विदेश मंत्रालय ने किया खारिज
The post तेहरान टाइम्स का ट्रंप को वॉर्निंग: ईरान आए तो ताबूत में वापस लौटेंगे अमेरिकी सैनिक appeared first on Naya Vichar.