Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 132वें एपिसोड में कहा- पश्चिम एशिया युद्ध के कारण उत्पन्न स्थिति से देश के लोग मिलकर निपटेंगे. उन्होंने कहा- मैं सभी देशवासियों से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और अफवाहों के झांसे में न आएं.
खाड़ी देशों का पीएम मोदी ने जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंग के बीच करोड़ों हिंदुस्तानियों की सुरक्षा के लिए खाड़ी देशों के प्रति आभार जताया. पीएम मोदी ने मन की बात में कहा-वर्तमान में हमारे पड़ोस में एक माह से भीषण युद्ध चल रहा है. हमारे लाखों परिवारों के सगे-संबंधी इन देशों में रहते हैं, खासतौर पर खाड़ी देशों में काम करते हैं. मैं Gulf Countries का बहुत आभारी हूं, वे ऐसे एक करोड़ से ज्यादा हिंदुस्तानीयों को वहां पर हर प्रकार की मदद दे रहे हैं.
During the 132nd episode of Mann Ki Baat, PM Modi says, “Currently, a fierce war has been going on for the past one month in our neighbourhood. Relatives of lakhs of families reside in these countries, particularly working in the Gulf regions. I am very grateful to the Gulf… pic.twitter.com/yeI9DNCrlm
— ANI (@ANI) March 29, 2026
जंग की वजह से दुनिया में पेट्रोल और डीजल का संकट
जिस इलाके में जंग चल रही है, वह हमारी ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा केंद्र है. इसी वजह से, पूरी दुनिया में पेट्रोल और डीजल का संकट पैदा हो रहा है. हिंदुस्तान दुनिया के देशों के साथ अपने अच्छे संबंधों, विभिन्न देशों से मिली सहायता और देश द्वारा विकसित क्षमताओं के बल पर इन चुनौतियों का मजबूती के साथ सामना कर रहा है. निस्संदेह, यह एक चुनौतीपूर्ण समय है. पीएम मोदी ने केहा- आज मन की बात के माध्यम से, मैं एक बार फिर देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे एकजुट हों और इस चुनौती पर विजय प्राप्त करें.
ईंधन संकट को लेकर अफवाह फैलाने वालों को पीएम मोदी ने लिया निशाने पर
मिडिल ईस्ट जंग के बीच ईंधन को लेकर अफवाह फैलाने वालों को पीएम मोदी ने निशाने पर लिया. उन्होंने कहा- जो लोग इस मुद्दे का नेतृत्वकरण कर रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए. यह 140 करोड़ नागरिकों के हितों से जुड़ा मुद्दा है. इसमें स्वार्थ-साधक नेतृत्व के लिए कोई जगह नहीं है. जो लोग अफवाहें फैला रहे हैं, वे देश को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं. मैं सभी देशवासियों से अपील करता हूं कि वे जागरूक रहें और अफवाहों से गुमराह न हों. प्रशासन लगातार जानकारी उपलब्ध करा रही है. उस पर भरोसा करें और उसी के आधार पर कदम उठाएं.
हम साथ मिलकर संकट पर विजय प्राप्त करेंगे : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा- मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह हमने हमेशा देश के 140 करोड़ नागरिकों की सामूहिक शक्ति से पिछली चुनौतियों पर विजय पाई है. उसी तरह इस बार भी हम इन कठिन परिस्थितियों पर बड़ी सफलता के साथ विजय प्राप्त करेंगे.
The post मन की बात: खाड़ी युद्ध के बीच पीएम मोदी ने देशवासियों को किया सतर्क- अफवाहों के झांसे में न आएं appeared first on Naya Vichar.
