Hot News

Bihar Board 10th Toppers Prize: 2 लाख का इनाम और लैपटॉप, देखें बिहार बोर्ड टॉपर्स को क्या मिलेगा

Bihar Board 10th Toppers Prize: बिहार बोर्ड मैट्रिक के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा. बिहार प्रशासन और शिक्षा विभाग बोर्ड एग्जाम में टॉपर करने वाले छात्रों के लिए इनाम की घोषणा करती है. हर साल टॉप 10 स्टूडेंट्स को कैश प्राइज दिए जाते हैं. आइए जानते हैं मेधावी छात्रों क्या-क्या मिलता है.

Bihar Board 10th Toppers Prize: कितना मिलता है इनाम?

पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 15,58,077 छात्र पास हुए थे, जिनमें 7,52,685 लड़के और 8,05,392 लड़कियां शामिल थीं. डिवीजन के अनुसार देखें तो प्रथम श्रेणी से 4,70,845 छात्र पास हुए, जिनमें 2,53,754 लड़के और 2,17,091 लड़कियां थीं.

वहीं द्वितीय श्रेणी से 4,84,012 छात्र पास हुए, जिनमें 2,29,958 लड़के और 2,54,054 लड़कियां शामिल थीं. इसके अलावा तृतीय श्रेणी से 3,07,792 छात्र सफल हुए, जिनमें 1,38,144 लड़के और 1,69,648 लड़कियां शामिल थीं.

Bihar Board हर साल टॉप करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए नकद इनाम और गैजेट्स देता है. पिछले साल टॉपर्स को मिलने वाले पुरस्कार इस प्रकार थे-

स्थान पुरस्कार
पहला स्थान 2 लाख रुपये नकद, लैपटॉप, किंडल और प्रशस्ति पत्र
दूसरा स्थान 1.5 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और सम्मान पत्र
तीसरा स्थान 1 लाख रुपये नकद और टैबलेट
टॉप 10 में शामिल अन्य छात्र स्मार्टफोन, स्टेशनरी किट और विशेष प्रमाण पत्र

जो छात्र टॉपर्स की लिस्ट में में चौथे से दसवें स्थान के बीच रहते हैं उन्हें भी कैश प्राइज मिलता है. इन छात्रों को 20,000 रुपये से 30,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि और लैपटॉप मिलता है.

बिहार बोर्ड पिछले साल के टॉपर्स की लिस्ट

पिछले साल Bihar Board 10वीं में समस्तीपुर की साक्षी ने 97.8% अंक लाकर किया टाॅप था. पिछले साल 10वीं में कुल 82.11 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे.

रैंक प्रतिशत छात्र का नाम
1 97.8% साक्षी कुमारी
1 97.8% अंशु कुमारी
1 97.8% रंजन वर्मा
2 97.6% पुनीत कुमार सिंह
2 97.6% सचिन कुमार
2 97.6% प्रियांशु राज
3 97.4% मोहित कुमार

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले यहां चेक करें

The post Bihar Board 10th Toppers Prize: 2 लाख का इनाम और लैपटॉप, देखें बिहार बोर्ड टॉपर्स को क्या मिलेगा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top