IPL 2026 शुरू होते ही Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है. कंपनी ने ‘Power Play Pass’ नाम का प्रमोशनल रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को OTT, TV चैनल्स और कैशबैक का फायदा मिलेगा.
Power Play Pass- कीमत और फायदे
यह प्लान सिर्फ ₹99 में उपलब्ध है. इसमें Jio यूजर्स को कुल ₹1,457 का लाभ मिलता है. पहले रिचार्ज पर Jio Home सेवा के लिए ₹707 की छूट दी जाती है.
OTT और TV चैनल्स का लाभ
इस ऑफर में यूजर्स को SonyLIV, JioHotstar और अन्य 12 OTT प्लैटफॉर्म्स का ऐक्सेस मिलेगा. साथ ही Jio Home के साथ 4K सेट-टॉप बॉक्स दिया जाएगा, जिसमें 200+ HD चैनल्स और 1000+ TV चैनल्स देखने की सुविधा होगी.
कैशबैक ऑफर
Jio इस प्लान में ₹750 कैशबैक भी दे रहा है. यह कैशबैक 150 रुपये के वाउचर के रूप में मिलेगा, जिसका इस्तेमाल अगले रिचार्ज में किया जा सकता है.
क्रिकेटप्रेमियों के लिए खास
IPL 2026 के माहौल में Jio का यह प्लान यूजर्स को डेटा, OTT और TV चैनल्स के साथ एक ही जगह पर पूरा मनोरंजन देता है. यही वजह है कि यह ऑफर क्रिकेटप्रेमियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है.
ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.
यह भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vi के बेस्ट IPL-रेडी पैक्स, मिलेगा एक-एक बॉल का अपडेट
यह भी पढ़ें: JioHotstar पर IPL 2026 बिना सब्सक्रिप्शन, Jio यूजर्स फ्री में देख पाएंगे लाइव मैच
The post IPL 2026 देखने के लिए Jio का धमाकेदार ऑफर, गिन लीजिए फायदे appeared first on Naya Vichar.