Masik Rashifal April 2026: चैत्र मास की पूर्णिमा से अप्रैल महीने की शुरुआत हो रही है. चैत्र मास की आखिरी दिन 1 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को हैं. वहीं 2 अप्रैल को हनुमान जयंती है. 3 अप्रैल से वैशाख मास प्रारंभ हो जाएगा. 4 अप्रैल को संकष्टी चतुर्थी और 13 अप्रैल को बरूथनी एकादशी है. 15 अप्रैल को मेष संक्रांति है यानी भगवान सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे, इसी दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा. 17 अप्रैल को वैशाख मास की अमावस्या है. 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती है. 22 अप्रैल को रामानुजाचार्य जयंती है. 25 अप्रैल को सीता नवमी है. 27 अप्रैल को मोहिनी एकादशी है. 28 अप्रैल को प्रदोष व्रत है और 30 अप्रैल को नरसिंह जयंती है. इस तरह से यह कुछ प्रमुख पर्व और त्योहार अप्रैल में पड़ रहे हैं.
अप्रैल में ग्रहों का राशि परिवर्तन
अप्रैल में कई बड़े ग्रह अपनी चाल बदलेंगे, इस महीने मंगल, बुध, सूर्य और शुक्र जैसे प्रमुख ग्रह अपनी राशियां बदलेंगे. 2 अप्रैल दिन गुरुवार को मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. वहीं 11 अप्रैल दिन शनिवार को बुध ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. 14 अप्रैल को भगवान सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. 19 अप्रैल दिन रविवार को शुक्र ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. 30 अप्रैल को बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इस तरीके से अप्रैल के महीने में ग्रह अपनी चाल बदलेंगे. अब आइए जानते हैं इस गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव होगा और अप्रैल महीना आपको क्या लाभ कराएगा. इस दौरान किन राशियों को सावधान रहना चाहिए, किन्हें अपनी लव लाइफ और स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा, किसे क्या काम करना चाहिए और क्या उपाय अपनाने चाहिए. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से अप्रैल का राशिफल
मेष मासिक राशिफल
मेष राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना जिम्मेदारियों में वृद्धि लेकर आएगा. इस दौरान काम का दबाव ज्यादा रह सकता है, लेकिन मन में नकारात्मकता न आने दें. आपको एक्टिव रहकर अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से निर्धारित करना होगा. महीने की शुरुआत में धैर्य रखें क्योंकि जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. 15 अप्रैल के बाद जब सूर्य आपकी राशि में आएंगे, तब परिस्थितियां आपके पक्ष में होने लगेंगी. इस समय आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. पहले 14 दिनों में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और मानसिक दबाव से बचें. रिश्तों में विनम्रता और समझदारी बनाए रखें.
वृषभ मासिक राशिफल
वृषभ राशि वालों को अप्रैल में और अधिक एक्टिव होकर काम करने की आवश्यकता होगी. अपने मन में नेगेटिव विचार न पालें और हमेशा सकारात्मक सोच रखने वाले लोगों की संगत में रहें. गलत संगति आपको परेशानी में डाल सकती है. इस महीने अपने खर्चों को कंट्रोल में रखें, क्योंकि वे बजट से बाहर जा सकते हैं. रिश्तों को संभालने और समय देने पर ध्यान दें. प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी फैसला 15 अप्रैल के बाद लेना उत्तम होगा. 15 अप्रैल के बाद धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे जिनका लाभ उठाएं. लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें और अपनी निगरानी में काम कराएं. उपाय के तौर पर प्रतिदिन भगवान कृष्ण की आरती करें.
मिथुन मासिक राशिफल
मिथुन राशि के लिए अप्रैल का महीना कार्यक्षेत्र में सफलता के अवसर लेकर आएगा. आप चाहे जॉब करते हों या बिजनेस, अपने काम में पूरा मन लगाएं. मन को भटकने से रोकें और अपने कम्युनिकेशन को बेहतर रखें. किसी भी काम में बहुत ज्यादा जल्दबाजी न दिखाएं और लोगों से भरोसे के साथ बात करें. अपने खर्चों को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें. रिश्तों के लिहाज से यह महत्वपूर्ण समय है, इसलिए अपनी वाणी को मधुर रखें. करियर के क्षेत्र में आपकी स्थिति और मजबूत होगी. दूसरों के कहने पर अपने विचार न बदलें और अंतरात्मा की आवाज सुनकर फैसले लें. उपाय के तौर पर शिव मंदिर जाकर शिव परिवार का जलाभिषेक करें.
कर्क मासिक राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए यह महीना लाभ के अवसर लेकर आ रहा है. अपने काम को प्रॉपर प्लानिंग और योजना के साथ शुरू करें ताकि अच्छी सफलता मिले. घर-परिवार के लोगों से अपने मन की बात जरूर साझा करें. इमोशनल होकर डिसीजन लेने से बचने की सलाह दी जाती है. इस महीने कहीं यात्रा पर जाने का अवसर बन सकता है. सेहत के मामले में खान-पान और नींद का पूरा ध्यान रखें क्योंकि दिनचर्या बिगड़ने का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी. शुभ फल के लिए प्रतिदिन रुद्राक्ष की माला से ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें.
सिंह मासिक राशिफल
सिंह राशि वालों को अप्रैल के महीने में हर काम में सावधानी बरतनी होगी. किसी भी काम में उतावलापन दिखाने से बचें और शांत मन से निर्णय लें. स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें और यदि कोई दवाई चल रही है तो उसे नियमित रूप से लें. जो लोग जॉब करते हैं, उनके लिए करियर में आगे बढ़ने का यह अच्छा समय है. व्यापारियों के लिए भी स्थिति अनुकूल रहने वाली है. घर-परिवार में प्रेम भाव बढ़ेगा और आपसी तालमेल बेहतर होगा. महीने को शुभ बनाने के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें, इससे सारे संकट दूर होंगे और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.
कन्या मासिक राशिफल
कन्या राशि वालों को इस महीने अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए. आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे. किसी भी काम में जल्दबाजी न दिखाकर गंभीरता और धैर्य से काम लें. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें. जॉब और बिजनेस करने वालों के लिए यह समय धैर्य रखने का है. सेहत आपकी ठीक रहेगी और परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा. 20 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच का समय विशेष रूप से अच्छा है, जिसमें अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. उन्नति के लिए प्रतिदिन शिव मंदिर जाकर भोलेनाथ का जल से अभिषेक करना शुभ होगा.
तुला मासिक राशिफल
तुला राशि वालों के लिए अप्रैल 2026 का महीना अच्छा रहेगा और कार्यक्षेत्र में लाभ कराएगा. आपके रुके हुए काम बनेंगे और मेहनत का फल प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आपको अधिक एक्टिव होकर कार्य करना होगा. रिश्तों के मामले में ध्यान दें और परिवार की परेशानियों को दूर करने की कोशिश करें. जो छात्र हैं, वे अपनी पढ़ाई के लिए प्लानिंग करें और उसे इंप्लीमेंट करें, कामयाबी जरूर मिलेगी. यह महीना आपको अच्छे रिजल्ट्स देने वाला है. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें और समय पर दवाइयां लें. शुभ फल के लिए प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
वृश्चिक मासिक राशिफल
अप्रैल का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए अपने कार्यक्षेत्र पर पुनर्विचार करने का समय है. अपनी योजनाओं और काम करने के तरीकों पर विचार करके आगे बढ़ेंगे तो बड़ा फायदा होगा. यदि आप कुछ नया सीखना चाहते हैं तो समय अनुकूल है. भावनाओं में बहकर ज्यादा खर्च करने से बचें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. गुस्सा आपकी मानसिक टेंशन बढ़ा सकता है. इस महीने यात्रा के अवसर मिलेंगे और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा. बस अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें और समय पर सोएं. जो लोग बेरोजगार हैं, वे प्रयास तेज कर दें, रोजगार अवश्य मिलेगा. उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा पढ़ें और मंगलवार को सिंदूर चढ़ाएं.
धनु मासिक राशिफल
धनु राशि वालों को इस महीने अपनी मेहनत का उचित फल अवश्य मिलेगा. अपने काम से संबंधित योजनाओं को समय पर तैयार कर लें और उन्हें लागू करें. किसी के साथ भी कम्युनिकेशन गैप न होने दें और सही समय पर सही बात पहुंचाएं. आर्थिक लिहाज से यह महीना अच्छा है और धन की स्थिति बेहतर होगी, हालांकि खर्च भी बढ़ेंगे. रिश्तों में प्रेम भाव बना रहेगा. सफलता के अवसर मिलने पर उनका पूरा लाभ उठाएं. आलस्य की वजह से किसी भी काम को कल पर न टालें. शुभता के लिए प्रतिदिन भगवान विष्णु की आरती करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें.
मकर मासिक राशिफल
मकर राशि वाले अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में पूरा जोर लगाएं, आपको सफलता जरूर मिलेगी. जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, वे अपने प्रयास बढ़ा दें क्योंकि जॉब या बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे अच्छी होती चली जाएगी. अपने रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए समय निकालना होगा. सेहत ठीक रहेगी, बस अपनी रूटीन को न बिगड़ने दें. 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक का समय आपके लिए काफी अनुकूल है और लाभ के अवसर दिलाएगा. शुभ फल प्राप्ति के लिए हर शनिवार को कम से कम तीन गरीबों को मौसमी फलों का दान करें.
कुंभ मासिक राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए यह महीना मेहनत के अच्छे परिणाम दिलाने वाला है. कोई भी डिसीजन इमोशनल होकर न लें, बल्कि घर वालों की सलाह लेकर ही आगे बढ़ें. जो लोग जॉब करते हैं, वे जल्दबाजी में नौकरी बदलने का विचार न करें. बिजनेस में बहुत ज्यादा उधार के लेनदेन से बचना ही ठीक रहेगा. परिवार से कोई बात न छुपाएं और उनकी राय को महत्व दें. इस महीने किसी धार्मिक फंक्शन या विवाह में शामिल होने के लिए यात्रा के सुखद अवसर मिलेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और नया इन्वेस्टमेंट करने से बचें. उपाय के तौर पर प्रतिदिन शिव मंदिर जाकर भोलेनाथ को जल अर्पित करें.
मीन मासिक राशिफल
मीन राशि वालों के लिए अप्रैल 2026 धन लाभ के अच्छे अवसर लेकर आ रहा है. आपकी स्किल और ज्ञान आपको आगे बढ़ने में पूरा सपोर्ट करेंगे. आलस्य छोड़कर योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो बड़ी सफलता प्राप्त होगी. कोई भी महत्वपूर्ण डिसीजन लेना हो तो 15 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा. काम को टालने की आदत से बचें. रिश्तों के लिहाज से समय अच्छा है और आप अपनों से अपने मन की बात कह सकते हैं. अपने मन में नेगेटिव विचारों को जगह न दें. एक्टिव रहें और अवसरों का लाभ उठाएं.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: अप्रैल 2026 में पर्वों की धूम, जानें किस दिन पड़ेगा कौन सा व्रत और त्योहार
The post अप्रैल में ग्रहों का डरावना संकेत, इन 5 राशियों के लिए अशुभ, इनका होगा भाग्योदय, पढ़ें मासिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.