Highlights
IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन का दूसरा मुकाबला MI vs KKR के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जा रहा है. इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता और केकेआर के लिए बैटिंग का न्योता दिया. वहीं इस मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है. इस मुकाबले में दोनों टीमों से मिलाकर 6 खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के लिए डेब्यू कर रहे हैं.
IPL 2026: MI और KKR की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन:- रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार
केकेआर की प्लेइंग इलेवन:- फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी.
कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब: मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया
IPL 2026: दोनों कप्तानों का बयान
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि पिच अच्छी लग रही है, यह पहले की तुलना में अधिक हरी दिख रही है. देखते हैं यह कैसा स्पोर्ट्सती है. यह हमारा किला है, दर्शक हमारे साथ हैं और हम एक अच्छा मैच स्पोर्ट्सने की उम्मीद कर रहे हैं. हमने कुछ हफ्ते पहले ही शुरुआत कर दी थी, हमारे पास काफी अनुभव और युवाओं का मिश्रण है. रोहित, सूर्या, मिचेल सैंटनर- तो कप्तानों की कोई कमी नहीं है; मैं बस मैदान पर जाकर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हूं. हम 6 बल्लेबाजों और 5 गेंदबाजों के साथ उतर रहे हैं.
इसके बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे बोले कि हम भी गेंदबाजी करना चाहते थे, वानखेड़े में इतनी घास पहले कभी नहीं देखी. तैयारियां अच्छी रही हैं, कोलकाता और मुंबई में भी कुछ कैंप लगे हैं. हम जानते हैं कि MI एक चैंपियन टीम है और हम उनके खिलाफ स्पोर्ट्सने के लिए उत्सुक हैं. हमें प्रेजेंट में रहना है और अतीत को नहीं देखना है. कुछ खिलाड़ियों को चोटें आई हैं- हम 6 बल्लेबाजों और 5 गेंदबाजों के साथ उतर रहे हैं. चार विदेशी खिलाड़ी हैं- कैमरन ग्रीन, फिन एलन, सुनील नारायण और ब्लेसिंग मुजरबानी.
इस मैच में 6 खिलाड़ियों का डेब्यू
MI vs KKR के इस मैच में 6 खिलाड़ी अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. दोनों ही टीम के तीन-तीन खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के लिए पहली बार स्पोर्ट्सते हुए नजर आएंगे. इसमें मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकुर, अल्लाह गजनफर और शेरफेन रदरफोर्ड पहली बार स्पोर्ट्स रहे हैं. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिन एलन, कैमरून ग्रीन और ब्लेसिंग मुजरबानी का डेब्यू हुआ है.
ये भी पढ़ें-
Video: ये तो नई मुर्गी है, वीरेंद्र सहवाग ने कमेंट्री में ली अश्विन की चुटकी
कमेंट्री पर सवाल उठाने पर भड़के हरभजन सिंह, फैन के साथ की गाली गलौज
IPL में किंग कोहली का जलवा, हैदराबाद के खिलाफ मैच में बना दिए 10 रिकॉर्ड
The post IPL 2026: मुंबई ने जीता टॉस, KKR की पहले बैटिंग, दोनों टीम से 6 खिलाड़ियों का डेब्यू appeared first on Naya Vichar.