Hot News

IPL 2026: दो हफ्ते नहीं इतने दिन के लिए मैदान से बाहर रहेंगे धोनी, नहीं गए गुवाहाटी

Highlights

MS Dhoni Injured: IPL के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च को हो चुकी है. चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में स्पोर्ट्सेगी. यह मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा. इस मुकाबले से पहले चेन्नई को झटका लगा है. एमएस धोनी पिंडली की चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं. पहले जानकारी मिली थी कि वह दो हफ्ते बाहर रहेंगे. लेकिन अब नए अपडेट के अनुसार उनकी रिकवरी में तीन हफ्ते तक का समय लग सकता है.

करीब 6 मैचों से बाहर रह सकते हैं धोनी

चेन्नई टीम के आधिकारिक बयान के अनुसार धोनी का इलाज चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अप्रैल के आखिरी हफ्ते से पहले धोनी के मैदान पर लौटने की उम्मीद काफी कम है. इसका सीधा मतलब है कि धोनी आईपीएल के इस सीजन में कम से कम शुरुआती 6 मुकाबले नहीं स्पोर्ट्स पाएंगे. चेन्नई के एक सीनियर अधिकारी ने भी माना है कि धोनी का बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा नुकसान है. उम्र बढ़ने के साथ फिटनेस बनाए रखना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है.

पहले मैच के लिए गुवाहाटी नहीं गए धोनी

चेन्नई की टीम अपना पहला मैच स्पोर्ट्सने के लिए गुवाहाटी पहुंच चुकी है. लेकिन एमएस धोनी टीम के खिलाड़ियों के साथ गुवाहाटी नहीं गए हैं. सूत्रों के अनुसार धोनी इस समय आराम करना चाहते हैं ताकि वह जल्दी ठीक हो सकें. इसलिए वह अभी चेन्नई में ही मौजूद हैं और अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर रहे हैं. सबकी निगाहे इस बात पर टिकी हैं कि वह पूरी तरह फिट होकर मैदान पर कब वापसी करते हैं.

16 साल में पहली बार बिना धोनी-रैना के उतरेगी टीम

धोनी का टीम में ना होना चेन्नई के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होने वाला है. आईपीएल के पूरे इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में एमएस धोनी या सुरेश रैना में से कोई भी खिलाड़ी मौजूद नहीं होगा. बीते 16 सीजन में हर मैच में इन दोनों में से कोई एक खिलाड़ी मैदान पर जरूर उतरा है. धोनी का अनुभव टीम के लिए हमेशा काम आता है, इसलिए शुरुआती मैचों में टीम को उनके बिना संघर्ष करना पड़ सकता है.

सैमसन के कंधो पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी

धोनी के मैदान पर ना होने से विकेट के पीछे की जिम्मेदारी अब संजू सैमसन के पास होगी. चेन्नई ने इस सीजन के लिए संजू को राजस्थान रॉयल्स से 18 करोड़ रुपये में ट्रेड करके अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथन ने पहले ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि धोनी शायद सारे मैच नहीं स्पोर्ट्स पाएंगे. इसी वजह से संजू को मुख्य विकेटकीपर के रूप में टीम से जोड़ा गया था. अब शुरुआती मुकाबलों में संजू पर अच्छा प्रदर्शन करने का पूरा दबाव होगा.

ये भी पढ़ें-

IPL 2026: जडेजा और संजू दिखेंगे आमने-सामने, जानें कैसा है RR vs CSK का हेड टू हेड रिकॉर्ड

Video: ये तो नई मुर्गी है, वीरेंद्र सहवाग ने कमेंट्री में ली अश्विन की चुटकी

IPL 2026: KKR के खिलाफ MI के लिए 3 खिलाड़ियों का डेब्यू, दो विदेशी

The post IPL 2026: दो हफ्ते नहीं इतने दिन के लिए मैदान से बाहर रहेंगे धोनी, नहीं गए गुवाहाटी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top