MI vs KKR: पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन के तूफानी अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय ओपनिंग साझेदारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर आसान जीत दर्ज की. वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई को जीत के लिए 221 रनों का लक्ष्य रखा. हालांकि एमआई शुरू से ही आक्रामक रही और केकेआर के किसी भी गेंदबाज को दबाव नहीं बनाने दिया. एमआई का पहला विकेट 12वें ओवर में गिरा, तब तक ओपनरों ने 148 रन बना लिए थे. रोहित शर्मा 38 गेंद पर 6 छक्के और 6 चौकों की मदद से 78 रन बनाकर आउट हुए.
सूर्यकुमार यादव नहीं स्पोर्ट्स पाए बड़ी पारी
दूसरा विकेट सूर्यकुमार यादव के रूप में गिरा, जो 8 गेंद पर 16 रन बनाकर बाउंड्री पर कैच हो गए. रिंकू सिंह ने एक शानदार कैच पकड़ा. इसके बाद ओपनर रिकल्टन ने 43 गेंद पर 8 छक्के और 4 चौके की मदद से 81 रन बनाए. एमआई ने अपने कुल चार विकेट गंवाए और 6 विकेट से केकेआर पर शानदार जीत दर्ज की. तिलक वर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान हार्दिक पांड्या 11 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद रहे. एक बार भी एमआई की टीम दबाव में नहीं दिखी और आखिरी ओवर की पहली गेंद पर जीत दर्ज कर ली.
1️⃣4️⃣ saal ka intazaar… 𝐊𝐇𝐀𝐓𝐀𝐌 pic.twitter.com/CuIcJ5fz8J
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 29, 2026
KKR ने MI के खिलाफ खड़ा किया था 220/4 का स्कोर
तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने वानखेड़े स्टेडियम में एमआई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 220/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया था. कप्तान अजिंक्य रहाणे की शानदार हाफ-सेंचुरी और फिन एलन और रिंकू सिंह के अहम योगदान की बदौलत, KKR ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा और शार्दुल ठाकुर के तीन विकेट लेने के बावजूद एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया. पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद, तीन बार की चैंपियन नाइट राइडर्स ने शानदार शुरुआत की और पहले तीन ओवरों में ही 31/0 का स्कोर बना लिया. चौथे ओवर के दौरान, कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने मिलकर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के खिलाफ 25 रन बटोरे, जिससे नाइट राइडर्स ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया.
अजिंक्य रहाणे की बड़ी पारी बेकार
25 रन IPL में हार्दिक पांड्या द्वारा एक ओवर में दिए गए संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा रन भी हैं. इससे पहले उन्होंने 2024 में वानखेड़े में CSK के खिलाफ एक ओवर में 26 रन दिए थे. पावर प्ले की समाप्ति के बाद, नाइट राइडर्स का स्कोर 78/1 था. रहाणे ने सिर्फ 27 गेंदों में अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की और 10 ओवरों की समाप्ति के बाद तीन बार की चैंपियन टीम का स्कोर 120/2 तक पहुंच गया. रहाणे ने 40 गेंदों में 67 रनों की शानदार पारी स्पोर्ट्सी, जिसमें तीन चौके और पांच गगनचुंबी छक्के शामिल थे. ठीक अगले ही ओवर में, अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह ने मिलकर ग़ज़नफ़र के ख़िलाफ़ 17 रन बनाए, जिसके बाद 15 ओवरों के अंत में KKR का स्कोर 167/3 हो गया. 18वें ओवर के अंत तक, नाइट राइडर्स 199/3 की मजबूत स्थिति में पहुंच गए. KKR ने 220/4 का एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, जिसमें रिंकू सिंह 21 गेंदों में 33 रन बनाकर नाबाद रहे.
ये भी पढ़ें…
कोहली की एक सलाह और पडिक्कल ने उड़ा दिया गर्दा, RCB के बैटर ने खुद किया खुलासा
Virat Kohli में अब भी काफी दम, उन्हें टेस्ट टीम का कप्तान बनाओ, BCCI को मिली सलाह
The post MI vs KKR: रोहित-रिकल्टन के तूफान में उड़ा केकेआर, 6 विकेट से जीता मुंबई इंडियंस appeared first on Naya Vichar.