Hot News

द एंड ऑफ बैड लक: 13 साल बाद बदली मुंबई इंडियंस की किस्मत, पहले मैच में हार का सिलसिला टूटा

MI vs KKR: मुंबई इंडियंस की जीत के हीरो रहे रोहित शर्मा और रेयान रिकलटन. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी बनी. रोहित ने 78 और रिकलटन ने 81 रन की अर्धशतकीय पारी स्पोर्ट्सी.

मुंबई ने 13 सत्र से चले आ रहे पहले मैच में हार के सिलसिले को किया खत्म

मुंबई इंडियंस ने पिछले 13 सत्र से चले आ रहे पहले मैच में हार के सिलसिले को तोड़ दिया है. मुंबई इंडियंस हमेशा आईपीएल में धीमी शुरुआत करने वाली टीम रही है. टीम ने आईपीएल में आखिरी बार अपना पहला मैच अप्रैल 2012 में जीता था. जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया था. टीम ने 2013 से लेकर 2020 के बीच पांच बार खिताब जीता, लेकिन पहले मैच में हार का सिलसिला जारी रहा.

आईपीएल में मुंबई इंडियंस का अपने पहले मैच में ऐसा रहा प्रदर्शन

2008 में मुंबई को पहले मैच में आरसीबी ने 5 विकेट से हाराया था.
2009 में मुंबई ने पहले मैच में चेन्नई को 19 रन से हराया था.
2010 में मुंबई ने पहले मैच में राजस्थान को 4 रन से हराया था.
2011 में मुंबई ने पहले मैच में दिल्ली को 8 विकेट से हराया था.
2012 में मुंबई ने पहले मैच में चेन्नई को 8 विकेट से हराया था.
2013 में आरसीबी ने मुंबई को पहले मैच में 2 रन से हराया था.
2014 में केकेआर ने मुंबई को पहले मैच में 41 रन से हराया था.
2015 में केकेआर ने मुंबई को 7 विकेट से हराया था.
2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने मुंबई को 9 विकेट से हराया था.
2017 में भी राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने मुंबई को 7 विकेट से हराया था.
2018 में चेन्नई ने मुंबई को 1 विकेट से हराया.
2019 में दिल्ली ने मुंबई को 37 रन से हराया.
2020 में चेन्नई ने मुंबई को 5 विकेट से हराया था.
2021 में आरसीबी ने मुंबई को 2 विकेट से हराया था.
2022 में दिल्ली ने मुंबई को 4 विकेट से हराया था.
2023 में आरसीबी ने मुंबई को 8 विकेट से हराया था.
2024 में गुजरात टाइटंस ने मुंबई को 6 रन से हराया था.
2025 में चेन्नई ने मुंबई को 4 विकेट से हराया था.

केकेआर और मुंबई के मैच में क्या हुआ?

रविवार 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई और केकेआर के बीच मुकाबला स्पोर्ट्सा गया. मुंबई ने टॉस जीता और कोलकाता को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. पहले बैटिंग करते हुए केकेआर ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाया. जिसमें कप्तान अजिंक्या रहाणे ने 67 और अंगकृष रघुवंशी ने 51 रन की अर्धशतकीय पारी स्पोर्ट्सी. फिन एलन ने 37, कैमरून ग्रीन 18 और रिंकू सिंह ने नाबाद 33 रन बनाए. जवाब में मुंबई की टीम ने 19.1 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 224 रन बनाया और मैच अपने नाम कर लिया. मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए. जबकि रिकलटन ने 43 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और 8 छक्कों की मदद से 81 रन की शानदार पारी स्पोर्ट्सी.

ये भी पढ़ें: स्पोर्ट्स में हिंदुस्तान की ताकत का पर्याय है आइपीएल, पढ़ें अभिषेक दुबे का आलेख

The post द एंड ऑफ बैड लक: 13 साल बाद बदली मुंबई इंडियंस की किस्मत, पहले मैच में हार का सिलसिला टूटा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top