Hot News

क्या शादी के बाद बदल गए हैं आपके पति? ये तीन बातें बताएंगे आपको सच 

Why Men Change After Marriage: शादी एक ऐसा रिश्ता है जो दो लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव लेकर आता है. अक्सर लोग मानते हैं कि शादी के बाद मर्द बदल जाते हैं, लेकिन इस बदलाव को सही तरीके से समझना जरूरी है. असल में यह बदलाव जिम्मेदारियों, समय की कमी और नई परिस्थितियों के कारण होता है. पहले जहां रिश्ता सिर्फ प्यार और समय पर आधारित होता है, वहीं शादी के बाद इसमें परिवार, करियर और भविष्य की चिंता भी जुड़ जाती है. इसलिए व्यवहार में थोड़ा बदलाव आना स्वाभाविक है, जिसे समझदारी और अच्छे कम्युनिकेशन  से संतुलित किया जा सकता है.

1. जिम्मेदारियों का बढ़ना

शादी के बाद मर्द पर परिवार, खर्च, करियर और भविष्य की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं. इस वजह से वो पहले जितना फ्री या रोमांटिक नहीं दिख पाता. ये बदलाव व्यवहार में दिख सकता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि प्यार कम हो गया है. ऐसे में पत्नी को जयद अकेलापण लगता है लेकिन इसका मतलब यह बिलकुल नहीं होता है कि आपके पति में किसी तरह का कोई बदलाव आया है. 

2. कम्युनिकेशन में कमी

शादी से पहले बातें ज्यादा होती हैं, लेकिन बाद में काम और तनाव के कारण बातचीत कम हो जाती है.  शादी स पहले एक- दूसरे को जानने कि उत्सुकता में लोग घंटों ही नहीं रात भर भी बाते करते हैं लेकिन शादी के बाद लोगों को ऐसा लगता हैं कि अब हमारे पास एक दूसरे को जानने के लिए पूरा जीवन है इसलिए वे लोग बात चित कम कर देते हैं. इससे लगता है कि वो बदल गया है, जबकि असल में समय और ध्यान की कमी होती है.

3. कम्फर्ट जोन में आ जाना

शादी के बाद कई लोग रिलेशन को “सेटल” मान लेते हैं और पहले जैसा एक्स्ट्रा एफर्ट नहीं करते. शादी से पहले पति आपकी छोटी- छोटी चीजों को याद करके उस दिन फूल या कोई गिफ्ट भेजते हैं लेकिन शादी के बाद ये सारी चीजें थोड़ी कम हो जाती है. पहले इंप्रेस करने की कोशिश ज्यादा होती है, बाद में वो कम हो जाती है. यह भी एक खास वजह है की पत्नी को लगता है कि उनके पति अब बदल गए है. 

यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं अपने पार्टनर का मूड पढ़ने के ये आसान तरीके? रिश्ते में गलतफहमियों से बचने के लिए जरूर जानें

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी अनजाने में तो नहीं बिगाड़ रहे अपना रिश्ता? छोटी-छोटी बातें बन सकती हैं ब्रेकअप की वजह

The post क्या शादी के बाद बदल गए हैं आपके पति? ये तीन बातें बताएंगे आपको सच  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top