Hot News

हजारीबाग दरिंदगी के विरोध में विष्णुगढ़ में लॉकडाउन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे आंदोलनकारी

विष्णुगढ़ से विनय पाठक और हजारीबाग से जयनारायण की रिपोर्ट

Hazaribagh Bandh: झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के कोसुंभा गांव में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के विरोध में सोमवार को विष्णुगढ़ पूरी तरह बंद रहा. दुकानदारों ने स्वतः अपनी दुकानें बंद रखीं, जिससे पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा. हालात ऐसे दिखे मानो इलाके में लॉकडाउन लागू हो गया हो. इस बंदी के दौरान आंदोलनकारी घटना में शामिल अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग करते दिखाई दिए. इसके लिए कई लोगों ने हाथ में तख्तियां लेकर प्रदर्शन भी किया.

सड़क जाम कर जताया आक्रोश

सात माइल मोड़ पर सड़क के बीचोबीच बैैठकर रोड जाम कराते स्थानीय निवासी.

आंदोलनकारियों ने विष्णुगढ़-हजारीबाग रोड को सात माइल मोड़ के पास जाम कर दिया. सुबह करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सात माइल मोड़, हॉस्पिटल मोड़ और अखाड़ा चौक की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं.

कैंडल मार्च के बाद बंद का ऐलान

मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुकानें बंद कराते बाइक सवार.

रविवार शाम निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान ही बंद का ऐलान किया गया था. इसी के बाद सोमवार को लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए बाजार बंद रखा. आंदोलनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की.

भाजपा का समर्थन, हजारीबाग बंद का असर

बंद की वजह से आम आदमी परेशान

इस घटना के विरोध में भाजपा ने हजारीबाग बंद का आह्वान किया था, जिसका व्यापक असर देखने को मिला. पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर बंद को सफल बनाया. विभिन्न इलाकों में दुकानें बंद रहीं और लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराया.

झुमरा में भी दिखा बंद का असर

झुमरा बाजार में बंद दुकानें.

विष्णुगढ़ के साथ-साथ झुमरा बाजार में भी बंद का असर साफ नजर आया. यहां भी दुकानों के शटर गिरे रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. स्थानीय लोग न्याय की मांग को लेकर एकजुट दिखे और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की.

दोषियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

हाथ में तख्ती लेकर गिरफ्तारी की मांग कर रहे आंदोलनकारी.

पूरे इलाके में एक ही दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मांग गूंजी. लोगों का कहना है कि जब तक आरोपियों को पकड़कर सजा नहीं दी जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. घटना के बाद से प्रशासन पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग दरिंदगी मामले में छह दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, प्रशासन पर बरसीं अन्नपूर्णा देवी

The post हजारीबाग दरिंदगी के विरोध में विष्णुगढ़ में लॉकडाउन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे आंदोलनकारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top