Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. इसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया. साथ ही उन्होंने विधायक रहते हुए अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट भी लिखा. इसके अलावा उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की.
नितिन नवीन ने एक्स पर क्या लिखा?
नितिन नवीन ने लिखा, ‘आज मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं. पार्टी ने मुझे जो नई भूमिका दी है, उसके माध्यम से भी मैं अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर और संकल्पित रहूंगा. मेरे कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा जो अटूट संबंध है, वह सदैव बना रहेगा और मुझे हमेशा नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देता रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 के विकसित हिंदुस्तान और विकसित बिहार बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में मैं निरंतर प्रयासरत रहूंगा.’
नितिन नवीन ने शेयर किया एक्सपीरियंस
एक्स पर नितिन नवीन ने बताया कि जनवरी 2006 में उनके पिता के निधन के बाद बीजेपी ने उन पर भरोसा जताते हुए पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया. 27 अप्रैल 2006 को उन्होंने पहली बार पटना पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित होकर सामाजिक और नेतृत्वक जीवन की शुरुआत की.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पोस्ट में लिखा, ‘पिछले 20 सालों में पिताजी, स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की ओर से बनाए गए इस क्षेत्र को पारिवारिक भाव से सींचने, संवारने और विकास के पटल पर आगे ले जाने का निरंतर प्रयास किया है. मैंने सदैव अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया. इसी का प्रतिफल है कि यहां की जनता ने मुझे लगातार 5 बार सदन में अपना प्रतिनिधि चुनकर सेवा का सौभाग्य प्रदान किया. सदन के अंदर हो या सदन के बाहर, दोनों ही स्थानों का उपयोग मैंने अपने क्षेत्र और बिहार की जनता की आवाज. उठाने और उनकी समस्याओं के समाधान का मार्ग निकालने के लिए किया.’
पीएम और सीएम को कहा धन्यवाद
एक्स पोस्ट के जरिए ही नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद कहा. साथ ही पटना और बिहार की जनता को उन्होंने आश्वासन दिया कि बिहार के लिए वे हमेशा काम करते रहेंगे.
Also Read: बिहार पंचायत चुनाव: इस बार प्रशासनी स्कूलों में नहीं रखे जायेंगे EVM, जानिए नया आदेश
The post नितिन नवीन ने दिया इस्तीफा, एक्स पर लिखा- बिहार के विकास के लिए हमेशा करूंगा काम appeared first on Naya Vichar.

