पॉपुलर एक्टर विवियन डीसेना के घर खुशियों ने दस्तक दी है. ‘मधुबाला’ और ‘बिग बॉस’ से पहचान बनाने वाले एक्टर दूसरी बार पिता बन गए हैं. 30 मार्च की सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के जन्म की खुशसमाचारी फैंस के साथ शेयर की, जिसके बाद से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं. विवियन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “थोड़ा समय के लिए नजरों से दूर रहा… वो भी बिना वजह नहीं. कुछ कहानियां बताई नहीं जाती, पहले जी जाती हैं. खामोशी ही सब कुछ कह गई… हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है और इस बार प्रिंस हुआ है.”
विवियन डीसेना ने किया ये पोस्ट-
सेलेब्स दे रहे बधाई
विवियन डीसेना के पोस्ट पर रजत दलाल ने कमेंट कर लिखा, बहुत बहुत मुबारक हो भाई भाभी को. अली गोनी ने लिखा, भाई बहुत मुबारक. रुबीना दिलैक ने लिखा, ओमजी. बहुत बधाई हो आप दोनों को. हिंदुस्तानी सिंह ने लिखा, बधाई. ईशा सिंह ने लिखा, बधाई.


विवियन और नौरान की लव स्टोरी
विवियन डीसेना की पर्सनल लाइफ हमेशा से लाइमलाइट से दूर रही है. उन्होंने साल 2022 में नूरान अली से शादी की थी. दिलचस्प बात यह है कि दोनों की लव स्टोरी एक इंटरव्यू से शुरू हुई थी, जब नौरान, जो उस समय पत्रकार थी, विवियन का इंटरव्यू लेने पहुंची थी. धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. कपल पहले से एक बेटी के माता-पिता हैं.
करियर में भी रहा शानदार सफर
वर्कफ्रंट की बात करें तो विवियन डीसेना ने ‘प्यार की ये एक कहानी’ से अपने करियर की शुरुआत की और इसके बाद ‘मधुबाला – एक इश्क एक जुनून’ से घर-घर में पहचान बनाई. वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में भी नजर आए. पिछली बार वह लाफ्टर शेफ में नजर आए थे, जहां उनकी कुकिंग स्किल्स के बारे में फैंस को पता चला था.
पहले भी कर चुके हैं शादी
विवियन की पहली शादी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी से हुई थी. दोनों की मुलाकात ‘प्यार की ये एक कहानी’ के सेट पर हुई थी और साल 2013 में उन्होंने शादी कर ली थी. हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए और 2021 में उनका तलाक हो गया.
यह भी पढ़ें- दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, वायु बना बड़ा भाई, जानिए बेटा हुआ या बेटी?
The post ‘मधुबाला’ फेम विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, जानिए घर में आया बेटा या बेटी? appeared first on Naya Vichar.

