Hot News

पाकिस्तान क्रिकेट फिर बदनाम: बीच मैदान फखर जमान पर बॉल टेंपरिंग का आरोप? वीडियो वायरल

PSL Ball Tampering Row: पीएसएल में रविवार को लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच मैच स्पोर्ट्सा जा रहा था. कराची किंग्स की पारी के आखिरी ओवर से पहले फखर को हारिस रऊफ और लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी से बात करते देखा गया. फखर गेंद को हाथ में पकड़ते हैं और फिर कुछ देर के बाद हारिस रऊफ को देते हैं. इसके बाद अंपायर फैसल अफरीदी ने गेंद मांगी और उसे देखने के बाद पाया कि इससे छेड़छाड़ की गई है. यह पूरा मामला उस समय का है, जब कराची किंग्स को जीत के लिए केवल 14 रन की जरूरत थी.

अंपायर ने लाहौर कलंदर्स पर लगाया जुर्माना

अंपायर ने गेंद से छेड़छाड़ के लिये लाहौर कलंदर्स पर पांच रन का जुर्माना लगाया जिससे कराची को आखिरी ओवर में नौ रन ही चाहिये थे जो उन्होंने बना लिये. कराची ने कलंदर्स को 4 विकेट से हराया. मैच में लाहौर कलंदर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 128 रन बनाया था. जिसके जवाब में कराची ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 131 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

फखर ने बॉल टेंपरिंग को किया खारिज

इधर फखर जमां ने पाकिस्तान सुपर लीग के मैच के दौरान गेंद से छेड़खानी के आरोपों को खारिज किया है.

मैच रेफरी ने फखर जमां को दोषी पाया

मैच रैफरी रोशन महानामा ने फखर जमां को लेवल तीन के तहत दोषी पाया. मैच रेफरी इस पूरे मामले को लेकर 48 घंटे के बाद फिर से सुनवाई करेंगे. मामले की पूरी जांच के बाद अपना फैसला सुनाएंगे.

The post पाकिस्तान क्रिकेट फिर बदनाम: बीच मैदान फखर जमान पर बॉल टेंपरिंग का आरोप? वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top