Hot News

Rajasthan Board 12th Result 2026 Date OUT: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, यहां पाएं मार्कशीट

Rajasthan Board 12th Result 2026 Date OUT: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 12वीं का फाइनल रिजल्ट कल यानी 31 मार्च 2026 को जारी होगा. राजस्थान बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी होगा. रिजल्ट की घोषणा सुबह 10 बजे होगी. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन रिजल्ट जारी करेंगे. रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर होगी.

Rajasthan Board 12th Result 2026 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर RBSE 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

DigiLocker से भी देख सकते हैं रिजल्ट

स्टूडेंट्स डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट के जरिए भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए पहले DigiLocker में रजिस्ट्रेशन करना होगा. लॉगिन करने के बाद राजस्थान बोर्ड सेक्शन में जाकर RBSE 12th Marksheet 2026 का ऑप्शन चुनना होगा. यहां रोल नंबर या जरूरी डिटेल्स डालते ही डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी. यह मार्कशीट आधिकारिक रूप से मान्य होती है और आगे एडमिशन या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में इस्तेमाल की जा सकती है.

Rajasthan Board 12th Result 2026 on Digilocker Registration Here

SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट SMS के जरिए भी चेक किया जा सकता है. इसके लिए छात्रों को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाना होगा. वहां मैसेज में RJ12A/S/C Roll Number टाइप करना होगा. इसके बाद इस मैसेज को 5676750 या 56263 नंबर पर भेजना होगा. मैसेज भेजने के कुछ ही समय बाद छात्रों के मोबाइल फोन पर उनका रिजल्ट SMS के रूप में मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: बिना इंटरनेट के भी देख सकते हैं राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट, इन स्टेप्स को करें फॉलो 

The post Rajasthan Board 12th Result 2026 Date OUT: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, यहां पाएं मार्कशीट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top