Hot News

राहणे के बयान से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लगी मिर्ची! 25 करोड़ वाले खिलाड़ी पर दी सफाई

Highlights

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 6 विकेट से करारी शिकस्त मिली. इस नतीजे के बाद टीम के 25.20 करोड़ रुपये वाले प्लेयर  कैमरून ग्रीन सबसे अधिक निशाने पर हैं. ग्रीन ने इस मुकाबले में एक भी ओवर बॉलिंग नहीं की. मैच के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इसका दोष सीधे तौर पर ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड पर डाल दिया. अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की फिटनेस को लेकर सारी स्थिति एकदम साफ कर दी है.

IPL 2026: अजिंक्या रहाणे का गुस्सा

मुंबई के खिलाफ 220 रन बनाने के बाद भी कोलकाता हार गई. इस हार के बाद कप्तान अजिंक्या राहणे से पूछा गया कि कैमरून ग्रीन से गेंद क्यों नहीं फिकवाई गई. इस पर रहाणे ने कहा कि आपको यह सवाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए. इस बयान के बाद काफी बवाल हुआ. इसके चलते बोर्ड को ग्रीन की चोट को लेकर आधिकारिक बयान जारी करना पडा.

IPL 2026: चोट पर क्या बोला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने बताया कि  कैमरून की पीठ के निचले हिस्से में चोट है. इसी वजह से वह टूर्नामेंट के शुरुआती 10 से 12 दिनों तक बॉलिंग नहीं कर पाएंगे. बोर्ड ने स्पष्ट किया कि कोलकाता मैनेजमेंट को इस बात की जानकारी पहले ही दे दी गई थी. 10 से 12 दिन बाद पूरी तरह फिट होने पर ही वह गेंद फेकेंगे. इसका सीधा मतलब है कि वह अगले दो-तीन मैचों में गेंदबाजी नहीं करेंगे.

IPL 2026: 25 करोड़ के प्लेयर का फ्लॉप शो

नीलामी में केकेआर ने ऑस्ट्रेलियन प्लेयर कैमरून ग्रीन पर भारी रकम खर्च की थी. उम्मीद थी कि वह मैच विनर साबित होंगे, लेकिन पहले ही दिन उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा. फिन एलन के आउट होने के बाद वह तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए. उस समय टीम का स्कोर 6 ओवर में 69 रन था. उन्होंने 10 गेंद स्पोर्ट्सकर 18 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने केवल एक चौका और एक छक्का लगाया. इसके बाद फील्डिंग के समय वह बॉलिंग करने भी नहीं आए.

IPL 2026: 221 रन बचाने में फेल रहे बॉलर

बैटिंग में रहाणे और एलन ने टीम को तेज शुरुआत दी थी. इसके दम पर टीम ने 220 रन का स्कोर बनाया. लेकिन टीम के बॉलर इस लक्ष्य को नहीं बचा पाए. वैभव अरोरा, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और ब्लेसिंग मुजारबानी पूरी तरह से लय से भटके हुए दिखे. इन सभी ने काफी रन लुटाए और मुंबई ने आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

IPL 2026: कोलकाता की मुश्किलें और ज्यादा हुईं

कैमरून ग्रीन के बॉलिंग न करने से केकेआर की परेशानी काफी ज्यादा हो गई है. टीम पहले से ही अपने तेज बॉलर्स की चोट से जूझ रही है. हर्षित राणा और आकाशदीप इंजरी के कारण पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वहीं मथीशा पथिराना भी अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हैं. ऐसे में शुरुआती मैचों में विकेट निकालने के लिए कप्तान को नए विकल्प खोजने होंगे.

ये भी पढ़ें-

RR vs CSK: क्या बारिश बनेगी राजस्थान और चेन्नई मैच में विलेन? जानें मौसम और पिच का हाल

PSL 2026: कराची के खिलाफ फखर जमान विवादों में फंसे, PCB लगा सकती है बैन

IPL 2026: रोहित शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, KKR के खिलाफ मचाया धमाल

The post राहणे के बयान से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लगी मिर्ची! 25 करोड़ वाले खिलाड़ी पर दी सफाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top