नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत बलभद्रपुर महिषी गांव में अष्टयाम यज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा जोगी स्थान से प्रारंभ होकर कोठी घाट,सिंगयाही घाट होते हुए गांगमोहन बाबा केवल अखाड़ा घाट पर पहुंचा। तत्पश्चात सभी कन्याएं पूजा-अर्चना कर जल लेकर पुनः जोगी स्थान मंडप के निकट पहुंच कर अष्टयाम यज्ञ की शुरुआत हुई। कलश यात्रा में घोड़ा की मौजूदगी में भव्य झांकी सभी लोगों का ध्यान आकृष्ट कर रहा था।
काली दुर्गे राधेश्याम,गौरी शंकर सीता राम से पूरा गांव सरोबार है। कलश यात्रा में मुखिया राधा देवी, सरपंच अनीता देवी, जिला परिषद सदस्य संतोष साह, पूर्व जिला परिषद सदस्य हरेराम सहनी, छात्र जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार, उपमुखिया अजय राय,समाजसेवी उमेश सहनी,पो.हरदेव राय,रामगुलाम राय, ब्रह्मदेव राय, शंभू राय,पंकज कुमार, राजनरायण राय,भूषण राय,किसून राय,जवाहर राय, अवधेश राय, संतोष कुमार, वीरेन्द्र राय,भज्जू राय, सखीचंद राम, विशेश्वर राम, उमाशंकर राय, वकील राय, सुरेश राय, धर्मेंद्र राय,रंधीर कुमार,राजा यादव,लगनदेव राय,वैजनाथ राय समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।