Hot News

ईरान ने मिसाइल मारकर इजराइल की बाजान रिफाइनरी को किया धुआं-धुआं, देखें Video

Iran Attacks Israel: ईरान ने इजराइल पर बड़ा हमला किया है. बाजान तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया है. मिसाइल गिरने के बाद रिफाइनरी धुआं-धुआं हो गया. बाजान तेल रिफाइनरी इजराइल के हाइफा शहर में है. अपने गैस और तेल ठिकानों पर हुए हमले के जवाब में ईरान ने पलटवार किया है.

हमले के बाद रिफाइनरी में लगी आग

रिफाइनरी पर ईरान के हमले का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि रिफाइनरी टैंक से आग की लपटें उठ रहीं हैं. पूरे इलाके में काला धुआं दिखाई दे रहा है. हालांकि, हमले के कुछ ही देर बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया. इजराइल के पास सिर्फ दो ही रिफाइनरियां हैं. अगर हमले में ज्यादा क्षति हुई, तो यह इजराइल के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है. इससे पहले इजराइल ने भी ईरान के साउथ पार्स प्राकृतिक गैस क्षेत्र और अन्य पेट्रोकेमिकल्स पर हमले किये हैं.

इजराइल के हमले में मारे गए रिवोल्यूशनरी गार्ड के नौसेना प्रमुख

इजराइल और ईरान में एक महीने से जंग जारी है. बीते दिनों इजराइल के हवाई हमले में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के नौसेना प्रमुख अलीरजा तंगसिरी की मौत हो गयी. सोमवार को ईरान के प्रशासनी टेलीविजन पर रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बयान जारी कर कहा कि तंगसिरी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गये थे. बाद में उनकी मौत हो गयी.

ईरान ने दी अमेरिका और इजराइल को चेतावनी

इससे पहले ईरान ने इजराइल और अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि आगे युद्ध और कड़ा हो सकता है. ईरान की संयुक्त सैन्य कमान के प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि अब अमेरिका और इजराइल के अधिकारियों के निजी आवासों को निशाना बनाया जाएगा.

तेज हो रही है मिडिल ईस्ट की जंग

मिडिल ईस्ट की जंग समय के साथ आक्रामक होती जा रही है. ईरान पर इजराइल और अमेरिका लगातार हमला कर रहे हैं. तेहरान भी पूरी मजबूती से पलटवार कर रहा है. वह इजराइल और खाड़ी के पड़ोसी अरब देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा है. जंग के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित हुई है. इससे ऊर्जा संकट उत्पन्न हो गाय है. हवाई यात्रा भी प्रभावित हुई है. इस संघर्ष में अब तक 3,000 से अधिक लोगों के मारे जाने की समाचार है.

Also Read: ट्रंप की भविष्यवाणी: ‘क्यूबा खत्म होने वाला है’, रूसी तेल टैंकर को दी मंजूरी, कहा- वहां के हालात बेहद खराब

The post ईरान ने मिसाइल मारकर इजराइल की बाजान रिफाइनरी को किया धुआं-धुआं, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top