Hot News

ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, कहा- जल्द नहीं हुआ समझौता तो उड़ा देंगे पावर प्लांट

Trump Warning Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के एक बार फिर धमकी दी है. ट्रंप ने सोमवार को कहा कि जल्द समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट, तेल के कुओं और खार्ग द्वीप को पूरी तरह तबाह कर देगा. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि यूएस प्रशासन सैन्य कार्रवाई को खत्म करने के लिए ईरान के साथ गंभीर बातचीत कर रहा है. अगर जल्द बात नहीं बनी, तो अमेरिका कड़ा एक्शन ले सकता है.

नहीं निकला समाधान, तो लेंगे एक्शन- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में कहा कि बहुत प्रगति हुई है, लेकिन अगर किसी भी कारण से समझौते में कोई रोड़ा अटकता है, तो हम कड़ा एक्शन लेंगे. ट्रंप ने ईरान से कहा है कि अगर वो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तुरंत व्यापार के लिए नहीं खोलता है, तो अमेरिका ईरान में अपनी कार्रवाई का समापन उनके सभी पावर प्लांट, तेल कुओं और खार्ग द्वीप को पूरी तरह से नष्ट करके करेगा. इन ठिकानों को अमेरिका ने अब तक छुआ भी नहीं है. ट्रंप ने कहा कि यह हमारे उन असंख्य सैनिकों और अन्य लोगों के प्रतिशोध में होगा, जिन्हें ईरान ने पुराने शासन के 47 सालों से आतंक के शासनकाल के दौरान बेरहमी से मार डाला था.

ट्रंप ने कहा- जारी है बातचीत का दौर

ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि पाकिस्तानी मध्यस्थों के माध्यम से अमेरिका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत हो रही है. इसमें कुछ सकारात्मक प्रगति भी हुई है. ज्वाइंट बेस एंड्रयूज जाते समय एयर फोर्स वन में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा- मुझे ईरान के साथ एक समझौता होता दिख रहा है, हां… जल्द ही हो सकता है. उन्होंने आगे कहा- आज ईरान के साथ हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई. हमें वे कई चीजें मिल गयीं, जो उन्हें हमें बहुत पहले दे देनी चाहिए थी. देखते हैं, आगे क्या होता है. बातचीत बहुत अच्छे से आगे बढ़ रही है.

ईरान को ट्रंप के खास शांति प्लान की प्रमुख बातें

  • ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर कड़े प्रतिबंध
  • व्यापार के लिए स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को फिर से खोलना
  • ईरान को बैलिस्टिक मिसाइलों की संख्या कम करने
  • हिजबुल्ला और हूती जैसे समूहों को हथियार सप्लाई रोकना

ट्रंप ने कई बार किया दावा- समझौता के लिए गिड़गिड़ा रहा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार बयान दे चुके हैं कि ईरान समझौता करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है. बीते गुरुवार (26 मार्च) को भी उन्होंने दावा किया था कि ईरान समझौता करने के लिए बेकरार है. ट्रंप ने कहा था- मैं नहीं, वे डील करने के लिए मिन्नतें कर रहे हैं. ईरान में जो कुछ हो रहा है उसे जिसने भी देखा है, वो समझ जाएगा कि वे समझौता क्यों करना चाहते हैं. ट्रंप ने आगे कहा- लेकिन ईरान दिखावे के लिए कह रहा है कि हम अमेरिका से बात नहीं कर रहे हैं.

108 डॉलर के पार चला गया कच्चे तेल का भाव

ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल की जंग जारी है. इसमें अब तक 3000 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की समाचार है. वहीं मिडिल ईस्ट में जंग और होर्मुज के बंद होने के कारण दुनिया भर की वित्तीय स्थिति हिल गई है. कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं. सोमवार (30 मार्च 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड 108 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया था. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

Also Read: ईरान ने मिसाइल मारकर इजराइल की बाजान रिफाइनरी को किया धुआं-धुआं, देखें Video

The post ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, कहा- जल्द नहीं हुआ समझौता तो उड़ा देंगे पावर प्लांट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top