CSK vs RR: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) सीजन की शुरुआत भी शानदार ढंग से की. उन्होंने सीजन के अपने पहले ही मुकाबले में 15 गेंद पर फिफ्टी जड़ दी. वैभव की इस धमाकेदार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (RR) ने गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 8 विकेट से बुरी तरह हरा दिया. 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआर ने 12.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया.
जायसवाल ने बनाए नाबाद 38 रन
वैभव सूर्यवंशी का भरपूर साथ उनके ओपनर जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल ने दिया. दोनों ने पावर प्ले में 74 रन जोड़े. पचासा पूरा करने के बाद वैभव क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं पाए और सातवें ओवर में ही 17 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हो गए. 75 के स्कोर पर आरआर को पहला झटका लगा. इसके बाद क्रीज पर ध्रुव जुरेल आए और उन्होंने भी कुछ तेज शॉट लगाए. हालांकि, जुरेल 9 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए. यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 38 रनों की पारी स्पोर्ट्सी और अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद ही मैदान से बाहर आए.
Sab vaisa ka vaisa hi hai. 52 (17) 🔥👍 pic.twitter.com/mYBcirRiqd
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 30, 2026
ऐसे ढह गई सीएसके की पारी
अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 127 रन पर समेट दिया. तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिच का राजस्थान के गेंदबाजों ने पूरा फायदा उठाया. बारिश के कारण पिच कुछ समय तक ढकी रहने से उसमें नमी बनी हुई थी.चेन्नई की बल्लेबाजी शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही. पावरप्ले में ही चेन्नई को बड़े झटके लगे. नांद्रे बर्गर ने संजू सैमसन को बोल्ड कर पवेलियन भेजा, जबकि जोफ्रा आर्चर ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को आउट किया. आयुष म्हात्रे भी तेज गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सके.
ओवरटन से बनाए सीएसके के लिए सबसे अधिक 43 रन
सीजन से पहले हुए अहम बदलाव में रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन की अदला-बदली हुई थी. जडेजा ने राजस्थान के लिए अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने शुरुआती ओवर में दो विकेट झटकते हुए सरफराज खान (17 रन) को एलबीडब्ल्यू और शिवम दुबे (6 रन) को कैच आउट कराया. आठ ओवर में चेन्नई का स्कोर छह विकेट पर 56 रन हो चुका था. इसके बाद चेन्नई की टीम वापसी नहीं कर सकी. हालांकि जेमी ओवरटन ने 36 गेंदों में 43 रन की पारी स्पोर्ट्सकर टीम को कुछ हद तक संभाला. बाद में सीएसके 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई.
राजस्थान के लिए तेज गेंदबाज जॉफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए. इसके अलावा डेब्यू कर रहे बृजेश शर्मा ने भी एक विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें…
‘भगवान राम का वनवास’, 14 साल बाद MI ने जीता पहला मैच; नीता अंबानी का रिएक्शन
IPL 2026: रोहित शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, KKR के खिलाफ मचाया धमाल
The post CSK vs RR: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी फिफ्टी, RR ने CSK को 8 विकेट से रौंदा appeared first on Naya Vichar.