Rules Change: नए फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की शुरुआत के साथ आज यानी 1 अप्रैल से कई अहम नियम लागू हो गए हैं. प्रशासन और विभिन्न विभागों ने नीतियों में बदलाव किए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और बजट पर पड़ेगा. कहीं टैक्स में राहत है तो कहीं खर्च बढ़ने वाला है. आइए जानते हैं आज से लागू हुए 9 बड़े बदलाव.
- नई टैक्स व्यवस्था लागू: अब नई टैक्स रिजीम पूरी तरह प्रभावी हो गई है. सैलरीड लोगों के लिए ₹12.75 लाख तक की आय टैक्स फ्री होगी (सेक्शन 87A के तहत), जबकि अन्य के लिए यह सीमा ₹12 लाख तय की गई है. पूरी समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- TDS के नए फॉर्म लागू: आज से TDS के लिए फॉर्म 16/16A की जगह नए फॉर्म 130 और 131 लागू हो गए हैं. इनमें टैक्स की जानकारी ज्यादा विस्तार से मिलेगी, जिससे ITR फाइल करना आसान होगा.
- PNB ATM से कैश निकालने की लिमिट घटी: पंजाब नेशनल बैंक ने ATM निकासी की सीमा घटा दी है. अब क्लासिक कार्ड से ₹25,000 और प्लेटिनम कार्ड से ₹50,000 तक ही कैश निकाला जा सकेगा.पूरी समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- पैन कार्ड नियम सख्त: अब पैन कार्ड बनवाने या जन्मतिथि अपडेट करने के लिए आधार मान्य नहीं होगा. इसके लिए 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र जरूरी कर दिया गया है.पूरी समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- रेलवे रिफंड नियम बदला: ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर अब रिफंड के लिए कम से कम 8 घंटे पहले आवेदन करना होगा. हालांकि, बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक मिलती रहेगी. पूरी समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- FASTag हुआ महंगा: FASTag एनुअल पास अब महंगा हो गया है. ₹3,000 की जगह अब ₹3,075 देने होंगे, जो 200 यात्राओं के लिए मान्य रहेगा. पूरी समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- टोल प्लाजा पर कैश पूरी तरह बंद: आज से देशभर के टोल प्लाजा पर कैश भुगतान खत्म कर दिया गया है. अब सिर्फ FASTag या UPI से ही पेमेंट होगा.पूरी समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- गैस सिलेंडर और ATF के नए दाम: आज सुबह 6 बजे से LPG सिलेंडर और हवाई ईंधन (ATF) की नई कीमतें लागू हो गई हैं. इससे रेस्टोरेंट में खाना और हवाई सफर महंगा हो सकता है.
- गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी: ऑटो कंपनियों ने अपने वाहनों के दाम 2-3% तक बढ़ा दिए हैं. जिनका बिल 31 मार्च तक नहीं कटा, उन्हें अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी.समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Also Read: अब सिम कार्ड की तरह पोर्ट होगा आपका खाता, RBI ला रहा है बैंक अकाउंट पोर्टेबिलिटी
The post आज से बदल गए नियम, 1 अप्रैल 2026 से आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए 9 बड़े बदलाव appeared first on Naya Vichar.

