Hot News

महंगाई का झटका: आज से ₹195 महंगा हुआ कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर, जानें ताजा कीमत

LPG Gas Price Hike: दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये और कोलकाता में 218 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और कारोबारियों पर पढ़ने वाला है.

बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत

ताजा बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 2078.50 रुपये हो गई है. इससे पहले 1884.50 इसकी कीमत थी. जबकि कोलकाता में इसकी कीमत बढ़ोतरी के बाद 2208 रुपये हो गई है.

अलग-अलग शहरों में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की ताजा कीमत

दिल्ली- 2078.50 रुपये
कोलकाता – 2208 रुपये
मुंबई – 2031 रुपये
चेन्नई – 2246.50 रुपये
पटना – 2365 रुपये
जयपुर – 2031 रुपये
रांची – 2120 रुपये

5 kg फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर भी महंगा

5 kg वाले FTL (फ्री ट्रेड LPG) सिलेंडर की कीमत आज से 549 रुपये प्रति रिफिल होगी, जिसमें 51 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

1 मार्च को भी कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत में हुई थी बढ़ोतरी

इससे पहले 1 मार्च 2026 को कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत में 114.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. जबकि 7 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. अब तक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में करीब 300 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है.

The post महंगाई का झटका: आज से ₹195 महंगा हुआ कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर, जानें ताजा कीमत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top