Hot News

नालंदा भगदड़ मामले में 20 लोगों पर FIR, 4 पुजारी गिरफ्तार, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Nalanda Stampede Case: नालंदा में मंगलवार को शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद 9 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 8 स्त्रीएं हैं. इनमें ज्यादातर नालंदा की ही रहने वाली हैं. हादसे को लेकर पुलिस ने मंदिर के 4 पुजारियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस इन पुजारियों से पूछताछ कर रही है.

गिरफ्तार पुजारियों की पहचान अनुज कुमार पांडे, अवधेश कुमार मिश्रा, विवेकानंद पांडे और निरंजन कुमार पांडे के रूप में हुई है. शीतला माता मंदिर में भगदड़ के जिम्मेदार स्थानीय पंडा को बताया गया. ग्रामीण और श्रद्धालुओं ने पैसे लेकर दर्शन कराने का आरोप लगाया है. कहा जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे में इसकी जांच की जाएगी. पुलिस भगदड़ को लेकर हर एक एंगल से जांच-पड़ताल करने में जुटी है.

5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 20 के खिलाफ FIR

इसके साथ ही दीपनगर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया है. इसके अलावा मंदिर के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष समेत 20 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर रणवीर नंदन ने बुधवार को मंदिर का दौरा किया.

उन्होंने कहा, ये कहीं न कहीं प्रबंधन के स्तर पर चूक हुई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मंदिर का पंजीकरण और बेहतर प्रबंधन अनिवार्य है. भविष्य में फिर इस तरह की घटना ना हो, इसके लिए अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए.

मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार

भगदड़ में 9 लोगों की जान जाने से परिजनों के बीच मातम पसरा है. बुधवार को ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने परिजनों का ढाढस बांधा और घटना के बारे में जानकारी ली. इसके साथ ही हादसे के बाद गांव में कहीं ना कहीं भय का माहौल है. इसकी वजह से आज कई दुकानें बंद हैं.

Also Read: नालंदा भगदड़ मामले में 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी जानकारी

The post नालंदा भगदड़ मामले में 20 लोगों पर FIR, 4 पुजारी गिरफ्तार, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top