Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है. हाल ही में एक इवेंट के दौरान सलमान खान भीड़ में ऐसे फंस गए कि देखकर फैंस की धड़कनें बढ़ गईं. दरअसल, ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में आयोजित ‘प्रेसिडेंट कप 2026’ में सलमान खान बतौर गेस्ट पहुंचे थे. उनके साथ एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे. जैसे ही सलमान खान स्टेज से नीचे उतरे, फैंस का हुजूम बेकाबू हो गया. हर कोई उनके करीब जाकर फोटो और वीडियो लेना चाहता था.
सलमान चारों तरफ से लोगों से घिर गए
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि सलमान चारों तरफ से लोगों से घिर गए हैं. सिक्योरिटी टीम उन्हें निकालने की पूरी कोशिश कर रही थी, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि हालात संभालना मुश्किल हो गया. आखिरकार सिक्योरिटी को लोगों को धक्का देकर रास्ता बनाना पड़ा. इस अफरा-तफरी के बीच सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि सलमान खान पूरी तरह शांत नजर आए. वो मुस्कुराते हुए धीरे-धीरे भीड़ से बाहर निकलते दिखे, जबकि हालात काफी तनावपूर्ण थे.
सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई?
अब इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. फैंस सवाल उठा रहे हैं कि जब सलमान खान को पहले से ही धमकियां मिल रही हैं, तो उनकी सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई? कई यूजर्स ने उनकी Y+ सिक्योरिटी पर भी सवाल खड़े किए हैं. बता दें, पिछले साल उनके घर के बाहर फायरिंग की घटना भी सामने आई थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा और कड़ी कर दी गई थी. लेकिन इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर उनकी सेफ्टी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिये हैं.
यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 के मुरीद हुए विक्की कौशल, रणवीर सिंह के लिए कह दी बड़ी बात
The post बेकाबू भीड़ ने सलमान खान को घेरा, Y+ सिक्योरिटी के बावजूद बने ऐसे हालात appeared first on Naya Vichar.

