Iran-Israel War: मिडिल ईस्ट युद्ध में हुए हमले में जान गंवाने वाले भागलपुर जिले के चीफ इंजीनियर देवनंदन प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर 20 दिनों बाद पटना पहुंच गया है. परिजन पटना से एंबुलेंस के माध्यम से इंजीनियर का शव जिले के सन्हौला प्रखंड के रानी बमिया गांव ले जा रहे हैं. लंबे इंतजार के बाद अब उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है.
ड्रोन हमले में हुई थी मौत
जानकारी के अनुसार, 11 मार्च 2026 को इजरायल-ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के दौरान एक समुद्री जहाज पर हमला हुआ था. यह जहाज थाईलैंड से हिंदुस्तान की ओर आ रहा था. इसी दौरान ड्रोन हमले में देवनंदन प्रसाद सिंह की मौत हो गई थी. वे उस जहाज पर चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे.
BREAKING
ईरान-इजराइल जंग में मारे गए भागलपुर के इंजीनियर देवनंदन प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर 20 दिन बाद पटना पहुंचा. एंबुलेंस से भागलपुर ले जाया जा रहा है. सन्हौला प्रखंड के रानी बमिया गांव के निवासी थे देवनंदन प्रसाद सिंह. ड्रोन हमले में जहाज पर हुई थी मौत. परिजनों का आरोप-… pic.twitter.com/UTQus5rlLy— Naya Vichar (@prabhatkhabar) April 1, 2026
तेल टैंकर पर हुआ था हमला
मिली जानकारी के अनुसार, ईराक के समुद्री क्षेत्र में अमेरिकी तेल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ को निशाना बनाया गया था. इसी हमले में देवनंदन प्रसाद सिंह गंभीर रूप से घायल हुए और उनकी मौत हो गई. इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया.
2019 में मुंबई में बस गए थे देवनंदन
देवनंदन प्रसाद सिंह वर्ष 2019 में अपने परिवार के साथ बिहार से मुंबई जाकर बस गए थे. वे लंबे समय से समुद्री जहाजों पर इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे और अपने परिवार का सहारा थे.
गांव को था अपने इंजीनियर पर गर्व
देवनंदन को गांव के लोग एक मेहनती, ईमानदार और समर्पित इंजीनियर के रूप में जानते थे. समुद्र में काम करते हुए वे देश का नाम रोशन कर रहे थे. गांव के लोगों को उन पर गर्व था.
पार्थिव शरीर का था बेसब्री से इंतजार
पिछले 20 दिनों से परिवार और गांव के लोग उनके पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे थे. परिजन दिल्ली जाकर प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे थे. अब जब उनका शव घर पहुंच रहा है, तो माहौल गमगीन हो गया है.
Also Read: मिसाइल हमले में बिहार के मरीन इंजीनियर की इराक में मौत, अंतिम दर्शन के लिए तरस रहा परिवार
Also Read: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ अध्यक्ष समेत 6 पर FIR, CM के कार्यक्रम में हंगामे मामले में कुलपति पर भी उठे सवाल
The post बिहार के इंजीनियर का शव 20 दिन बाद पहुंचा पटना, समुद्री जहाज पर हुए मिसाइल हमले में गई थी जान appeared first on Naya Vichar.