Ramayana Teaser: हनुमान जयंती (2 अप्रैल) के मौके पर निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ से रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में पहला लुक सामने आया है. टीजर में भगवान राम को एक ऐसे रक्षक के रूप में दिखाया गया है, जो हर समस्या का समाधान हैं. इसमें यह भी बताया गया है कि वे हजारों सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं. रणबीर भगवान राम के रूप में भीड़ के बीच चलते नजर आते हैं, जहां लोग उन पर फूल बरसा रहे हैं.
टीजर में दिखा भगवान राम का दिव्य रूप
इस टीजर में उनके जीवन के कई महत्वपूर्ण पल दिखाए गए हैं-एक योद्धा और एक राजा दोनों रूपों में. वे शाही वस्त्रों और सोने के जेवर पहने नजर आते हैं. करीब 2 मिनट 38 सेकंड के इस वीडियो में दर्शकों को अयोध्या से लेकर वनवास और फिर राक्षसों के साथ होने वाली लड़ाइयों तक की झलक देखने को मिलती है.
देखें टीजर
नमित मल्होत्रा ने शेयर की खास बात
फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, भगवान राम सबसे महान इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने ऐसा जीवन जिया, जिसमें उनके हर फैसले हमेशा समाज और सभी के भले के लिए होते थे. उन्होंने अपनी इच्छाओं से पहले अपने कर्तव्य को रखा और हमेशा त्याग को चुना. उनकी विरासत समय के साथ मानवता को मजबूत और प्रेरित करती रही है. यह लोगों के अंदर अच्छाई पर विश्वास जगाती है, जिससे हर तरह के संघर्ष को खत्म कर दुनिया में शांति लाई जा सके. दुनियाभर के सिनेमाघरों में ‘रामायण पार्ट 1’ दिवाली 2026 को आएगी.
यूजर्स के कमेंट्स
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर fact__kannadiga ने लिखा, नेक्सट लेवल का साउंड इफेक्ट. जबरदस्त. यूजर thename_is_vicky ने लिखा, हमें रावण का इंतजार है. यूजर uniquedhavalkhatri ने लिखा, सचमुच रोंगटे खड़े हो गए.


यह भी पढ़ें- Ramayana: पति रणबीर कपूर के ‘राम’ रूप पर फिदा आलिया, बोलीं- उन्होंने खूबसूरती से काम किया
The post Ramayana Teaser: रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, लुक में दिखी दिव्यता appeared first on Naya Vichar.