Hot News

देवर जैसे खेसारी लाल को पति बताकर बुरी फंसी ज्योति सिंह, सामने आकर दी सफाई

Jyoti Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री में जब भी विवादों की बात होती है, तो पवन सिंह का नाम अपने आप सामने आ जाता है. लेकिन इस बार मामला खुद उनके बजाय उनके निजी जीवन से जुड़ा है, जिसने सोशल मीडिया पर नया बवाल खड़ा कर दिया है. दरअसल, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह इन दिनों एक वीडियो को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो गईं. हुआ ये कि ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने ‘जान गइनी प्यार नइखे…’ गाने को पवन सिंह का बता दिया. जबकि ये गाना खेसारी लाल यादव का है.

ज्योति ने वीडियो के जरिए दी सफाई

बस फिर क्या था, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस गलती को पकड़ लिया और ज्योति को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों ने तरह-तरह के सवाल उठाए किसी ने पूछा कि क्या उन्हें अपने पति के गाने भी नहीं पता, तो किसी ने तंज कसते हुए कहा कि क्या उन्होंने पति ही बदल लिया है. ट्रोलिंग बढ़ती देख ज्योति ने भी चुप्पी नहीं साधी. उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी. ज्योति ने कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि एक छोटी सी गलती इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगी. उन्होंने माना कि उनसे गलती हुई क्योंकि वो भोजपुरी गाने ज्यादा नहीं सुनतीं और उन्हें सच में लगा कि ये गाना उनके पति का है.

ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

इस दौरान ज्योति काफी भावुक भी नजर आईं. उन्होंने ट्रोलर्स से सवाल किया कि क्या उनके घर में स्त्रीएं नहीं हैं और क्या उनसे कभी गलती नहीं होती? ज्योति ने अपने बीते कई सालों के दर्द का जिक्र करते हुए कहा कि वो लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान हैं और लगातार ट्रोलिंग से और टूट रही हैं.

यह भी पढ़ेंं: इंतजार खत्म, शुरू हो गयी पंचायत 5 की शूटिंग, BTS आया सामने

The post देवर जैसे खेसारी लाल को पति बताकर बुरी फंसी ज्योति सिंह, सामने आकर दी सफाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top