Hot News

Ambedkar Jayanti Speech: 10 लाइनों में तैयार करें शानदार भाषण, जानें बाबा साहेब के जीवन से जुड़े फैक्ट्स

Ambedkar Jayanti 10 Lines: हिंदुस्तान के महान समाज सुधारक, संविधान निर्माता और दूरदर्शी नेता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती हर साल 14 अप्रैल को पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाती है. यह दिन सिर्फ एक महान व्यक्तित्व को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि उनके विचारों, संघर्षों और समाज को दिए गए योगदान को समझने का भी मौका है.

बाबा साहेब ने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए शिक्षा, समानता और न्याय के लिए जो लड़ाई लड़ी, वह आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. अंबेडकर जयंती के अवसर पर स्कूलों, कॉलेजों और विभिन्न संस्थानों में भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जहां छात्र उनके जीवन और विचारों को साझा करते हैं.

बाबा अंबेडकर के लिए 10 लाइन

  • डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था.
  • डॉ. अंबेडकर ने उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज में नई मिसाल पेश की
  • वे हिंदुस्तान के महान समाज सुधारक और संविधान निर्माता थे.
  • उन्होंने जीवनभर जातिवाद और छुआछूत के खिलाफ संघर्ष किया.
  • वे दलितों और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले नेता थे.
  • वे स्वतंत्र हिंदुस्तान के पहले कानून मंत्री भी बने थे.
  • उन्होंने हिंदुस्तानीय संविधान की रचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
  • उनका नारा था, “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो.”
  • उन्होंने 1956 में बौद्ध धर्म अपनाया और सामाजिक बदलाव का संदेश दिया.
  • उनका जीवन आज भी हमें समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए प्रेरित करता है.

अंबेडकर जयंती क्यों मनाई जाती है?

14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के रूप में मनाया जाता है. यह दिन उनके योगदान और विचारों को याद करने का अवसर होता है. इस दिन देशभर में कार्यक्रम, भाषण और जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं.

क्यों खास है बाबा साहेब का जीवन?

डॉ. अंबेडकर का जीवन हमें यह सिखाता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, अगर हमारे पास शिक्षा, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प है, तो हम किसी भी बाधा को पार कर सकते हैं. उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे. ऐसे में अंबेडकर जयंती सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपनाने और एक समान, न्यायपूर्ण और जागरूक समाज बनाने का संकल्प लेने का दिन है.

यह भी पढ़ें- Ambedkar Jayanti Essay: बाबा साहेब पर 3 छोटे और आसान निबंध, स्कूल में आएंगे काम

The post Ambedkar Jayanti Speech: 10 लाइनों में तैयार करें शानदार भाषण, जानें बाबा साहेब के जीवन से जुड़े फैक्ट्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top