US Blockade Iran Ports: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने कहा- ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी करने की अमेरिकी योजना का उनका देश समर्थन नहीं करेगा. स्टार्मर ने बीबीसी रेडियो से कहा, हम नाकाबंदी का समर्थन नहीं कर रहे और हम युद्ध में नहीं पड़ेंगे.
लड़ाई बंद होने के बाद ही बारूदी सुरंग हटाने में मदद करेगा : ब्रिटेन
पीएम स्टार्मर ने कहा- ब्रिटेन के प्रयास होर्मुज को फिर से खोलने पर केंद्रित हैं, जिसके बंद होने से तेल और अन्य वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं. ब्रिटेन ने कहा- वह लड़ाई बंद होने के बाद ही जलमार्ग में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने में मदद कर सकता है. स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन की सारी सैन्य क्षमता जलडमरूमध्य को पूरी तरह से खोलने पर केंद्रित है. ब्रिटेन जंग के बाद जहाजों की आवाजाही को सुरक्षित बनाने की योजनाओं पर दर्जनों देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है.
ट्रंप ने समुद्र में नाकाबंदी का किया ऐलान
पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिकी नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों के प्रवेश या निकास को रोकने के लिए तत्काल नाकेबंदी शुरू करेगी. यूएस सेंट्रल कमांड’ ने कहा- यह नाकेबंदी सभी देशों के जहाजों के खिलाफ निष्पक्ष रूप से लागू की जाएगी जो ईरान के बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं या वहां से बाहर जा रहे हैं. इसमें कहा गया है कि गैर-ईरानी बंदरगाहों के बीच यात्रा करने वाले जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: ईरान की अमेरिका को खुली धमकी- समुद्री सुरक्षा को खतरा हुआ तो निशाने पर होंगे खाड़ी पोर्ट
ईरान ने अमेरिका को दी ‘मैथमेटिकल’ चेतावनी: जानें क्या है होर्मुज नाकाबंदी का वो फॉर्मूला जिससे दुनिया में मचेगा कोहराम
ट्रंप का ऐलान: होर्मुज की होगी घेराबंदी, CENTCOM बोला- सिर्फ ईरानी बंदरगाहों पर पाबंदी, हिंदुस्तान के लिए क्या मायने?
The post ब्रिटेन ने ट्रंप को दिया झटका: ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी का किया विरोध, कहा- युद्ध में नहीं पड़ेंगे appeared first on Naya Vichar.