Ranchi News (रांची से प्रणव): रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित ओटीसी मैदान के पास मंगलवार को जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इलाज के दौरान मौत
गोलीबारी में घायल जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई. पारस अस्पताल में भार्गव सिंह का इलाज चल रहा था. डॉक्टरों की टीम ने भार्गव को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन असफल रही.
संजय सेठ घटनास्थल पर पहुंचे
सांसद संजय सेठ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से जानकारी ली. इस बारे में उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया. पोस्ट में लिखा- यह सूचना मिली है कि अपराधी पैदल ही आए थे और भार्गो सिंह को पेट में गोली मार कर पैदल ही चले गए. यह घटना राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग को आईना दिखाने वाली है. राजधानी की लगातार खराब होती स्थिति 90 के दशक की जंगलराज की याद दिलाने वाली है. बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुबह-सुबह अपराधी आते हैं और गोली मारकर पैदल ही निकल जाते हैं. घटना के पीछे का कारण चाहे जो भी हो परंतु यह स्पष्ट है कि राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इस मामले में पुलिस अधिकारियों से बात कर अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने और ऐसी अपराधी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने को निर्देशित किया है.
📍 रांची
पंडरा थाना क्षेत्र के ओटीसी ग्राउंड के समीप आज सुबह की गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर पहुंचा और स्थानीय लोगों से इसकी जानकारी ली। यह सूचना मिली है कि अपराधी पैदल ही आए थे और भार्गो सिंह को पेट में गोली मार कर पैदल ही चले गए। यह घटना राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था और… pic.twitter.com/ijjkqkdD5v— Sanjay Seth (@SethSanjayMP) April 21, 2026
यह भी पढ़ें: JPSC PT में अनुपस्थित रहे 1.06 लाख परीक्षार्थी: आयोग ने जारी किया मॉडल उत्तर, जानें मेंस और इंटरव्यू की संभावित तारीख
यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर बाबा बैद्यनाथ का अलौकिक महाशृंगार: सरदार पंडा ने किया दिव्य पूजन, पलंग-पादुका का हुआ दान
The post रांची में जमीन कारोबारी की हत्या, सांसद संजय सेठ ने कहा- स्थिति जंगलराज की याद दिलाने वाली appeared first on Naya Vichar.

