Hot News

9020mAh बैटरी वाले Vivo T5 Pro की सेल शुरू, मिल रहा ₹3000 तक का डिस्काउंट

Vivo के लेटेस्ट मॉडल Vivo T5 Pro 5G की सेल आज से हिंदुस्तान में शुरू हो गई है. यह Vivo के T सीरीज का हिस्सा है और पिछले मॉडल T4 Pro का अपग्रेडेड वर्जन है. यह फोन 9020mAh की पावरफुल बैटरी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, स्मूद डिस्प्ले और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ यूजर्स को एक ऑल-इन-वन एक्सपीरियंस देने का दावा करता है.

कीमत, सेल और उपलब्धता

Vivo T5 Pro 5G की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है. इसे आप Flipkart, Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं.

कीमत की बात करें, तो यह-

  • 8GB + 128GB: ₹29,999
  • 8GB + 256GB: ₹33,999
  • 12GB + 256GB: ₹39,999 रुपये में उपलब्ध है.

कंपनी पहली सेल के मौके पर HDFC, SBI, AXIS बैंक कार्ड्स और UPI पर बैंक डिस्काउंट दे रही है. इसके तहत बेस वेरिएंट की कीमत 2000 रुपये बाकी के दोनों वेरिएंट्स की कीमत 3000 रुपये तक कम हो जाएगी.

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आता है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद हो जाती है.

साथ ही, 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस इसे धूप में भी आसानी से इस्तेमाल करने लायक बनाती है. बड़ा बैटरी पैक होने के बावजूद इसका डिजाइन स्लिम है और वजन 213 ग्राम है.

कैमरा सेटअप

Vivo T5 Pro 5G के बैक पैनल में OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP पोर्ट्रेट सेंसर दिया गया है. सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है. खास बात यह है कि दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं.

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

यह स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है.

यह सेटअप डेली यूज, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए काफी बेहतर माना जाता है. साथ ही इसमें बड़ा वेपर कूलिंग चेंबर सिस्टम दिया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखता है.

सॉफ्टवेयर और अपडेट

यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है और कंपनी इसमें लंबे समय तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.

9020mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9020mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने के लिए डिजाइन की गई है.

इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन तेजी से चार्ज हो जाता है. कंपनी का दावा है कि बैटरी लंबे समय तक अपनी हेल्थ बनाए रखती है.

यह भी पढ़ें: Vivo T5 Pro vs T4 Pro: कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में कौन है बेस्ट ऑप्शन?

The post 9020mAh बैटरी वाले Vivo T5 Pro की सेल शुरू, मिल रहा ₹3000 तक का डिस्काउंट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top