Hot News

75 दिन का चैलेंज और UPSC क्रैक, जानें लीजा का स्मार्ट स्टडी प्लान

Liza Garga Success Story: लीजा गर्ग ने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 303 हासिल की है. तीन प्रयासों में फेल होने के बाद भी लीजा ने हिम्मत नहीं हारी. यूपीएससी की तैयारी के लिए उन्होंने 75 दिन का स्मार्ट स्टडी प्लान बनाया और उसमें सफल भी हुईं. आइए लीजा गर्ग (Liza Garga) की स्मार्ट स्ट्रैटजी को समझते हैं.

Liza Garga Success Story: कौन हैं लीजा गर्ग?

लीजा गर्ग का जन्म असम के नगांव में हुआ था. उनका परिवार गुवाहाटी शिफ्ट हो गया. लीजा की स्कूलिंग गुवाहाटी से हुई है. स्कूलिंग खत्म होने के बाद उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सिलचर में एडमिशन लिया. यहां से लीजा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की. शुरुआत में लीजा का प्लान विदेश में आगे की पढ़ाई करने का था, लेकिन कोविड-19 के दौरान उनकी सोच बदली. उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की.

UPSC में तीन बार फेल

लीजा का यूपीएससी सफर बिल्कुल आसान नहीं था. उन्होंने पहले तीन प्रयासों में प्रीलिम्स तक क्लियर नहीं किया. उन्होंने माना कि तैयारी के दौरान डिमोटिवेशन, एंग्जायटी और ओवरथिंकिंग जैसी चीजों से दूर रहना है.

75 दिनों का चैलेंज

प्रीलिम्स क्लियर करने के बाद लीजा (Liza Garga) के पास मेंस परीक्षा की तैयारी के लिए सिर्फ 75 दिन थे. यही समय उनके लिए असली गेम चेंजर बना. उन्होंने इस कम समय को कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत बनाया और एक चैलेंज के तौर पर अपना पूरा फोकस UPSC पर रखा.

लीजा बताती हैं कि उन्होंने सबसे पहले यह समझ लिया था कि UPSC में सिर्फ ज्यादा पढ़ना ही काफी नहीं होता, बल्कि सही तरीके से पढ़ना ज्यादा जरूरी है. उनकी तैयारी का तरीका नीचे देख सकते हैं-

  • सबसे बड़ा बदलाव उन्होंने यह किया कि कई किताबों और सोर्सेस के पीछे भागना बंद कर दिया. इस बार उन्होंने लिमिटेड और क्वालिटी स्टडी मटेरियल पर फोकस किया.
  • लीजा ने पिछले सालों के सवाल यानी PYQs पर ध्यान दिया, बार-बार रिवीजन किया और एक क्लियर स्ट्रेटजी के साथ तैयारी की.
  • इसके साथ ही उन्होंने रोजाना आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस की, जिससे उनके जवाबों में क्लैरिटी और स्ट्रक्चर आया.
  • मेंस परीक्षा में ऑप्शनल सब्जेक्ट को लीजा ने सबसे ज्यादा अहमियत दी.
  • हर दिन के लिए टारगेट सेट किया और बिना किसी डिस्टर्बेंस के उसे पूरा करती गईं.

UPSC में रैंक 303

लीजा गर्ग (Liza Garga) को यूपीएससी सिविल सर्विस 2025 की परीक्षा में रैंक 303 प्राप्त हुआ है. तीन अटेम्प्ट में प्रीलिम्स भी क्रैक नहीं करने वाली लीजा को चौथे प्रयास में सफलता मिली. उन्हें कुल 973 मार्क्स मिले जिनमें 775 मार्क्स लिखित परीक्षा में और 198 मार्क्स इंटरव्यू में प्राप्त हुए.

यह भी पढ़ें: मां के अधूरे सपने को बनाया अपना लक्ष्य, दीक्षा ने UPSC में हासिल की AIR 44

The post 75 दिन का चैलेंज और UPSC क्रैक, जानें लीजा का स्मार्ट स्टडी प्लान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top