Bihar Politics: नीतीश के बेटे निशांत कुमार 3 मई से बिहार यात्रा पर निकलेंगे. मंगलवार को JDU कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद उन्होंने यह ऐलान किया. निशांत ने कहा कि इस यात्रा में ‘संजय अंकल’ यानी संजय कुमार झा समेत कई पार्टी के कार्यकर्ता उनके साथ रहेंगे.
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि फिलहाल निशांत कुमार जिलाध्यक्षों से मुलाकात कर रहे हैं और आने वाले समय में उनकी यात्रा भी होगी. आगे की रणनीति पार्टी बैठकर तय करेगी.
BIG BREAKING
3 मई से यात्रा पर निकलेंगे निशांत कुमार. बोले- यात्रा को लेकर बातचीत चल रही है. 3 मई से यात्रा शुरू होगी. संजय अंकल और पार्टी के कार्यकर्ता सब कुछ तय कर जानकारी देंगे.#NishantKumar #BiharPolitics #BreakingNews #PrabhatKhabar @Nishantjdu @Jduonline @SanjayJhaBihar pic.twitter.com/I1s8Fkwxsy— Naya Vichar (@prabhatkhabar) April 21, 2026
श्रवण कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी
नालंदा से विधायक श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंजूरी के बाद उनके नाम को विधानसभा भेजा गया, जिसके बाद नोटिफिकेशन भी जारी हो गया. दरअसल, नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद यह पद खाली हो गया था. इससे पहले हुई बैठक में विधायकों ने श्रवण कुमार के नाम पर सहमति बना ली थी, जिस पर बाद में पार्टी नेतृत्व ने मुहर लगा दी. हाल ही में उनकी सुरक्षा बढ़ाकर Y+ कैटेगरी की कर दी गई है.
सीएम हाउस में हुई अहम बैठक
जदयू विधायकों की एक अहम बैठक सोमवार को सीएम हाउस में हुई, जिसकी अध्यक्षता नीतीश कुमार ने की. करीब 90 मिनट चली इस बैठक में पार्टी ने 2030 तक 200 सीटें जीतने का बड़ा लक्ष्य तय किया. बैठक में नीतीश कुमार ने विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने और जनता के बीच काम करने का निर्देश दिया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे खुद भी पूरे बिहार का दौरा करेंगे और पहले की तरह काम जारी रखेंगे.
बैठक के बाद अनंत सिंह ने बताया कि नीतीश कुमार ने सभी विधायकों को मेहनत करने और अगली बार बड़े लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ने को कहा है.
Also Read: दिल्ली में PM मोदी से मिले CM सम्राट चौधरी, बोले- विकसित हिंदुस्तान और समृद्ध बिहार के विजन पर मिला मार्गदर्शन
The post निशांत कुमार 3 मई से बिहार यात्रा पर निकलेंगे, संजय झा बोले- आगे की रणनीति पार्टी तय करेगी appeared first on Naya Vichar.