Hot News

केरलम: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

Firecracker Factory Blast: केरलम के त्रिशूर जिले के मुंडाथिकोड में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई. हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) ने बताया कि पांचों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. विस्फोट उस समय हुआ जब फैक्ट्री में मजदूर पटाखा बना रहे थे.

त्रिशूर पूरम पर्व के लिए तैयार किये जा रहे थे पटाखे

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा एक शेड में हुआ जहां मंदिर देवस्वओम की ओर से त्रिशूर पूरम पर्व के लिए पटाखें तैयार किए जा रहे थे. त्रिशूर पूरम पर्व 26 अप्रैल को है. घटना के बाद राज्य के सीएम पिनराई विजयन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए. उन्होंने बचाव और राहत कार्यों चुस्ती से करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मुख्य सचिव से बात कर यह निर्देश दिया कि यदि आवश्यकता हो, तो गंभीर रूप से झुलसे लोगों के इलाज के लिए राज्य के बाहर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी मदद ली जाए. मुख्यमंत्री ने लोगों की मौत पर गहरा शोक जताया है.

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे घायलों के लिए विशेष उपचार तय करें. वीना जार्ज ने इमरजेंसी के लिए प्रशासनी एम्बुलेंस सेवा सहित अतिरिक्त एम्बुलेंस और चिकित्सा दलों को घटनास्थल पर तैनात करने को कहा है.

The post केरलम: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top